अध्यापक की सेवानिवृत्ति पर छात्र हुए भावुक
Meerut News - गांव सरूरपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में इंचार्ज अध्यापक जांगिड की सेवानिवृत्ति पर एक भावुक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। छात्रों ने अपने प्रिय शिक्षक को विदाई देते समय आंसू बहाए। शिक्षकों और संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें शॉल, प्रतीक चिन्ह और रामायण भेंट कर सम्मानित किया।

गांव सरूरपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को इंचार्ज अध्यापक सहसंरपाल जांगिड की सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण भावुक हो गया और कई छात्र अपने प्रिय शिक्षक को विदाई देते समय भावुक नजर आए। वहीं, ब्लॉक स्तर से पहुंचे शिक्षकों एवं शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने अध्यापक को शॉल ओढ़ाकर, व माल्यार्पण करते हुए प्रतीक चिन्ह और रामायण भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में रचना शर्मा, मोहन दत्त शर्मा, संजय शर्मा, सुदेश कुमार, विनीत कुमार, देवाशीष, पायल सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


