ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठशर्मनाक : मेडिकल में दिया जवाब, एम्स ने नहीं किया भर्ती, हुई मौत

शर्मनाक : मेडिकल में दिया जवाब, एम्स ने नहीं किया भर्ती, हुई मौत

मेरठ मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में शनिवार रात साढ़े 10 बजे कोरोना संक्रमित महिला मरीज की मौत हो गई। मेडिकल के डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जवाब दे दिया तो एम्स दिल्ली ने जगह नहीं होने का हवाला देकर...

शर्मनाक : मेडिकल में दिया जवाब, एम्स ने नहीं किया भर्ती, हुई मौत
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSun, 24 May 2020 12:59 AM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में शनिवार रात साढ़े 10 बजे कोरोना संक्रमित महिला मरीज की मौत हो गई। मेडिकल के डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जवाब दे दिया तो एम्स दिल्ली ने जगह नहीं होने का हवाला देकर भर्ती करने से इनकार कर दिया। नतीजा यह रहा कि महिला मरीज की बेहतर इलाज के अभाव में मौत हो गई।

बांस वाली गली और माधवपुरम के बीच अंजुम पैलेस से दूसरी गली में रहने वाली फिरदौस (50) हार्ट की बीमारी से पीड़ित थी। उन्हें पैरालाइज भी था। कई दिन पहले उन्हें हापुड़ अड्डा स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया। हालात गंभीर होने पर महिला को 22 मई को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर के दिया। महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। शुक्रवार रात में महिला की हालत बिगड़ गयी। डॉक्टरों ने उन्हें ऑक्सीजन पर ले लिया।

शनिवार सुबह हालात में सुधार नहीं होने पर मेडिकल प्रशासन ने महिला को एम्स दिल्ली के लिए रेफर करने की तैयारी शुरू कर दी। रेफर स्लिप भी तैयार हो गयी। इस बीच मेडिकल प्रशासन ने एम्स प्रबंधन को फोन करके सूचित किया। मेडिकल प्रशासन का कहना है कि एम्स प्रबंधन ने जगह नहीं होने की बात कही और महिला मरीज को भर्ती करने से इनकार कर दिया। इस वजह से वे मरीज को रेफर नहीं कर पाए। शनिवार रात साढ़े 10 बजे महिला की मौत की खबर आ गयी।

हरसंभव प्रयास किए : मेडिकल

मेडिकल डॉक्टरों के अनुसार, महिला के दोनों फेफड़ों में गंभीर निमोनिया था। शरीर का बाईं हिस्सा पैरालाइज था। ह्रदय की कार्य क्षमता बेहद कमजोर थी। सवा 10 बजे हालत बिगड़ गयी। ह्रदय ने काम करना बंद कर दिया। इंटेंसिव केयर यूनिट में वेंटिलेटर सहित समस्त उपचार दिया गया। लेकिन ह्रदय कमजोर होने की वजह से रात 10.32 बजे महिला मरीज की मौत हो गयी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें