बुलेरो सवारों ने इलेक्ट्रॉनिक्स सामान से भरे कैंटर से पेटियां लूटी, चालक को पीटा
Meerut News - परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-दून बाईपास पर इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान से भरे कैंटर से लूटपाट और फायरिंग का मामला रोडरेज का निकला। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की पेटी बरामद की है। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-दून बाईपास पर इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान से भरे कैंटर से लूटपाट और फायरिंग का मामला रोडरेज का निकला। पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की पेटी बरामद की है। उसके दो साथियों की तलाश है। हरिद्वार के बहादराबाद से पैनासोनिक कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स लेकर कैंटर फरीदाबाद जा रहा था। शुक्रवार देर रात परतापुर बाईपास पर पहुंचते ही बोलेरो कार से कैंटर की साइड लग गई। उसके बाद कैंटर चालक ने गाड़ी दौड़ा दी। बोलेरो सवारों ने पीछा करना शुरू कर दिया। चालक ने कैंटर को सर्विस रोड की ओर मोड़ दिया, जहां आगे रास्ता बंद होने के कारण वाहन फंस गया।
जहां कार सवार तीनों युवकों ने कैंटर चालक संजीव की पिटाई कर दी और नुकसान का हर्जाना मांगने लगे। रुपये नहीं होने पर चालक ने सामान की पेटी ले जाने को कहा। जिसके बाद कार सवार कैंटर से दो दर्जन से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की पेटी गाड़ी में भरकर ले गए। शनिवार सुबह चालक ने परतापुर थाने पहुंचकर कैंटर में तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप लगाते हुए शिकायत की। मौके पर एसपी सिटी और सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई। पीड़ित ट्रासपोर्टर दिनेश ने परतापुर थाने में चालक से मारपीट और लूटपाट की तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। देर रात परतापुर पुलिस ने घटना खुलासा करते हुए बोलेरो कार सवार ऋषभ बालियान और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की पेटी बरामद की है। उसके फरार साथी शिव कुमार और अन्य की तलाश है। कहना इनका परतापुर थाने में मारपीट और लूटपाट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बोलेरो से रोडरेज का मामला निकाला है, पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को पकड़ा है। ट्रक से गायब कुछ पेटी बरामद कर ली है। फरार दो आरोपियों की पुलिस टीम तलाश में जुट गई है, फायरिंग का आरोप गलत है, ट्रक में तोड़फोड़ की गई है। आयुष विक्रम सिंह , एसपी सिटी, मेरठ बंद सर्विस रोड को लेकर लोगों ने उठाए सवाल स्थानीय लोगों ने परतापुर बाईपास की बंद सर्विस रोड को लेकर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है यह सर्विस रोड लंबे समय से अपराधियों का अड्डा बनी हुई है। यहां असामाजिक तत्व खुलेआम शराब पीते हैं और वाहन चालकों के साथ लूटपाट की घटनाएं होती हैं। बावजूद इसके न तो सर्विस रोड को पूरी तरह बंद कराया गया और न सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। घाट चौकी के पास हुई इस वारदात ने पुलिस गश्त की पोल खोल दी है। कंपनी अधिकारियों की जांच में कैंटर से 15 पेटियां गायब पाई गई हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




