
दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति कर संकल्प पूरा किया
संक्षेप: Meerut News - मेरठ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति का संकल्प पूरा किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निजीकरण का निर्णय वापस नहीं लिया गया, तो छठ पूजा के बाद...
मेरठ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति कर कर्मियों ने संकल्प पूरा किया है। कहा कि निजीकरण का निर्णय वापस नहीं लिया तो छठ पूजा के बाद बड़ा आंदोलन होगा। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा बिजली कर्मियों ने दीपावली के दिन लगभग 395 मिलियन यूनिट बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कर दीपावाली के पर्व पर निर्बाध रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति करने के अपने संकल्प को पूरा कर दिखाया। दीपावली के दिन अधिकतम 18981 मेगावॉट बिजली की मांग पूरी की गई और पूरे प्रदेश को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई। कर्मचारी संगठन के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र दुबे ने बिजली अधिकारियों को बधाई दी।
चेतावनी दी कि यदि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का निर्णय वापस नहीं लिया तो छठ पूजा के बाद बिजलीकर्मी बड़े आंदोलन का कार्यक्रम घोषित करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। संघर्ष समिति ने कहा कि निजीकरण के विरोध में चल रहे आंदोलन से क्षुब्ध प्रबंधन ने विगत 11 माह में बिजली कर्मियों का उत्पीड़न जारी रखा है, जिससे कार्य का वातावरण पूरी तरह खराब हो गया है। कहा कि निजीकरण के विरोध में आंदोलनरत बिजली कर्मियों ने दीपावली पर्व के दौरान 18 से 23 अक्तूबर तक आंदोलन स्थगित कर रखा है। 24 अक्तूबर से पूर्ववत आंदोलन पुनः प्रारंभ होगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




