
गुड न्यूज! बिल समाधान योजना की तारीख बढ़ी, भर सकेंगे बकाया, इन उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
Meerut News - मवाना में बिजली विभाग ने बिल समाधान योजना की तिथि 3 जनवरी 2026 तक बढ़ा दी है, जिससे उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। अभी 6707 में से 3116 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। योजना का उद्देश्य बकाया बिलों का निस्तारण करना और उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करना है।
बिजली विभाग ने बिल समाधान योजना की तिथि 3 जनवरी 2026 तक बढ़ी दी है, इससे उपभोक्ताओं को बड़ा लाभ मिलेगा। अभी तक 6707 में से 3116 उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण कराया है। मवाना क्षेत्र में अभी भी 3611 उपभोक्ता ऐसे हैं जिनके बिजली बिल लंबे समय से बकाया हैं। वहीं, बिजली चोरी के करीब आठ सौ मामलों में से 116 पंजीकरण करा चुके हैं। उनको पंजीकरण के बाद सबसे ज्यादा छूट का लाभ तीन जनवरी 26 तक मिल सकेगा। पहले यह तारीख 31 दिसम्बर 25 तक थी। मवाना क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। बिजली विभाग द्वारा संचालित बिल समाधान योजना की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 3 जनवरी कर दिया है।
उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभाग ने इसकी अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत बकाया बिजली बिलों पर ब्याज और विलंब शुल्क में छूट दी जा रही है। उपभोक्ता अपने पुराने बकाया बिलों का समाधान आसान किश्तों या एकमुश्त भुगतान के माध्यम से कर सकते हैं। योजना का उद्देश्य बकाया बिलों का निस्तारण करना और उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत प्रदान करना है। विद्युत वितरण खंड मवाना के अधिशासी अभियंता सतीश चंद ने बताया कि मवाना क्षेत्र में अभी भी 3611 उपभोक्ता ऐसे हैं जिनके बिजली बिल लंबे समय से बकाया हैं।
तिथि बढ़ने से उन उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा, जो किसी कारणवश समय पर योजना का लाभ नहीं ले पाए थे। उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द संबंधित बिजली कार्यालय पहुंचकर अपने बिलों का समाधान कराएं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




