बिजली चोरी मामलों में फंसे लोगों को मिलेगी राहत, आधा बिल हो सकता है माफ!

Dec 21, 2025 02:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

Meerut News - पश्चिमांचल के 14 जिलों में बिजली बिल राहत योजना 2025-26 से उपभोक्ताओं में उत्साह है। 145422 बकायेदारों ने 110.17 करोड़ की छूट का लाभ प्राप्त किया है। योजना का लाभ उठाने वाले उपभोक्ताओं को बिजली चोरी के मामलों में 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। एमडी रवीश गुप्ता ने इस योजना को सुनहरा अवसर बताया।

बिजली चोरी मामलों में फंसे लोगों को मिलेगी राहत, आधा बिल हो सकता है माफ!

पश्चिमांचल के 14 जिलों में बिजली बिल राहत योजना 2025-26 को लेकर उपभोक्ता उत्साहित है। बिजली चोरी के मामलों में ऐसे उपभोक्ता जिनके खिलाफ आरसी जारी अथवा कोर्ट में केस लंबित हैं, ऐसे उपभोक्ता योजना में पंजीकरण कराकर छूट का लाभ ले रहे हैं। बिजली चोरी के प्रकरणों में प्रथम चरण (31 दिसंबर तक) में पंजीकरण कराने पर राजस्व निर्धारण धनराशि पर 50 प्रतिशत तक की छूट उपभोक्ताओं को प्रदान कर राहत दी जा रही हैं। योजना समाप्त के बाद विद्युत चोरी के मामलों में कार्यवाही होगी।

योजना के अंतर्गत डिस्काम के 14 जनपदों के 145422 बकायेदार बिजली उपभोक्ताओं ने लंबित बिजली बिल जमा कराया, जिन्हें अब तक कुल 110.17 करोड़ की छूट का लाभ मिला। बिजली चोरी प्रकरणों में राजस्व निर्धारण में छूट के लिए योजना में पात्र उपभोक्ताओं द्वारा स्वेच्छा से बकाया राशि का निस्तारण किया जा रहा है।

एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता ने बताया कि योजना में विशेष रूप से मुरादाबाद, गजरौला, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर एवं मेरठ क्षेत्र-2 में उपभोक्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। योजना के प्रभावी कियान्वयन से डिस्कॉम को अब तक 143.73 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई है। एमडी रवीश गुप्ता ने बताया कि बिजली बिल राहत योजना 2025-26 उपरोक्त श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए सुनहरा अवसर है, जिसमें बिजली बिल का कम भुगतान कर, अपने संपूर्ण बकाये का निस्तारण किया जा सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;