नौचंदी मेले में विद्युत लाइनों के नीचे से हटाने होंगे झूले

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

नौचंदी मेले में विद्युत लाइनों के नीचे लगे झूलों को विद्युत सुरक्षा निदेशालय की टीम ने खतरे में माना है। जांच के बाद तीन झूलों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए हैं। मेले की सुरक्षा को लेकर जिला पंचायत ने सभी झूलों की जांच कराई है। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

नौचंदी मेले में विद्युत लाइनों के नीचे से हटाने होंगे झूले

नौचंदी मेले में विद्युत लाइनों के नीचे लगे झूलों को विद्युत सुरक्षा निदेशालय की टीम ने बड़ा खतरा माना है। जांच टीम ने विद्युत लाइनों के नीचे लगाए गए झूलों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैं। पहले हो चुकी घटनाओं को देखते हुए जिला पंचायत ने मेले में लगाए गए झूलों की सुरक्षा जांच कराई है। सोमवार शाम को नौचंदी मेले में लगे झूलों की जांच करने के लिए विद्युत सुरक्षा निदेशालय, स्ट्रक्चरल सेफ्टी और पीवीवीएनएल अधिकारियों की संयुक्त टीम पहुंची। टीम ने मेले में लगे सभी छोटे और बड़ें झूलों की गहनता के साथ सुरक्षा की जांच की। टीम को तीन झूले विद्युत लाइनों के नीचे लगे मिले।

इस पर टीम ने इन झूलों को यहां से तुरंत हटाकर दूसरी जगह पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। इसके अलावा यांत्रिक टीम ने सभी झूलों की सुरक्षा चेक की। अधिशासी अभियंता स्ट्रक्चरल सेफ्टी दीपक अग्रवाल ने बताया कि संयुक्त टीम ने मेले में लगे झूलों की गहनता के साथ जांच की है। झूले फिट मिले हैं लेकिन तीन झूलों के ऊपर से विद्युत लाइन गुजर रही है। इन्हें शिफ्ट करने के लिए कहा गया है। जिला पंचायत के एएमए विध्यांचल सिंह कुशवाहा ने बताया कि मेले को भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए जिला पंचायत कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।