ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठतिरंगे के रंग में रंगे बिजली के खंभे

तिरंगे के रंग में रंगे बिजली के खंभे

तिरंगे के रंग में रंगे बिजली के खंभे मेरठ नगर निगम के वार्ड 60

तिरंगे के रंग में रंगे बिजली के खंभे
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSun, 27 Sep 2020 12:50 PM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ नगर निगम के वार्ड 60 अंतर्गत फूल बाग कॉलोनी और नेहरू नगर मेन रोड में बिजली के खंभों के रंग ही बदल गए हैं। फूल बाग कॉलोनी और नेहरू नगर मेन रोड पर बिजली के खंभों पर भाजपा के पार्षद नीरज ठाकुर, नगर निगम और बजरंग सेवा समिति परिवार ने एक अनोखा अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत बिजली के सभी खंभों पर तिरंगे के रंग का पेंट किया गया है। इसको करने के पीछे उद्देश्य यह बताया जा रहा है कि लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और वार्ड 60 फूल बाग कॉलोनी, नेहरूनगर नगर को मेरठ शहर के 90 वार्डों में स्वच्छता और सुंदरता में अव्वल बनाना है। इस वार्ड में पहले भी कई और काम हुए हैं। इस वार्ड को पार्षद और बजरंग सेवा समिति ने एक तरह से गोद ले रखा है ।सफाई और स्ट्रीट लाइट, फॉगिंग का काम नगर निगम के सहयोग से लोग खुद करते हैं। सेवा समिति ने तो फॉगिंग मशीन भी खरीद रखा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें