मेरठ : सुनील राघव बने भारतीय योग संस्थान कंकरखेड़ा के प्रधान

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - कंकरखेड़ा में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज योग केंद्र पर भारतीय योग संस्थान के पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। रविंद्र सिंह चौहान मुख्य चुनाव अधिकारी रहे। बृजपाल सिंह और विपिन कुमार चौहान को क्षेत्रीय प्रधान चुना गया, जबकि सुनील राघव को पुनः जिला प्रधान नियुक्त किया गया। सभी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

मेरठ : सुनील राघव बने भारतीय योग संस्थान कंकरखेड़ा के प्रधान

कंकरखेड़ा में सरधना रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज योग केंद्र पर भारतीय योग संस्थान के जिला एवं क्षेत्र के पदाधिकारियों के लिए चुनाव संपन्न हुआ। प्रांतीय मंत्री रविंद्र सिंह चौहान मुख्य चुनाव अधिकारी रहे। प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र कुमार द्वारा सभी चयनित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई। कंकरखेड़ा क्षेत्र के लिए बृजपाल सिंह एवं विपिन कुमार चौहान को क्षेत्रीय प्रधान चुना गया। सुनील राघव को सर्वसम्मति से पुनः जिला प्रधान नियुक्त किया गया। सभी केंद्र प्रमुखों और और साधकों ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। अध्यक्षता वरिष्ठ योग शिक्षक एवं क्षेत्रीय प्रधान सरधना रामकिशोर गर्ग ने की।मौके पर केपी मलिक, मनोज कुमार वर्मा, यशपाल शर्मा जांगिड, शंभुदयाल वर्मा, जय भगवान गर्ग, शिवकुमार, महेश अग्रवाल,लोकेश, विनय सोम, पुष्पा गोदियाल, नीलम वर्मा, उषा वर्मा, सीमा तोमर, पूर्णिमा मल्होत्रा, अंजू रेहान, राकेश शर्मा नीलकमल, नरेश गोयल, भगत राम (बीआर स्टूडियो) रहे।

अपने आस्ट्रेलिया प्रवास के बाद स्वदेश लौटी वरिष्ठ योग साधिका अंजू रिहान रहीं।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।