Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsElection Commission s Special Intensive Review 20 Lakh Voter Forms Submitted 4 5 Lakh Suspicious Voters to be Removed
एसआईआर: मेरठ में करीब 20 लाख गणना फॉर्म जमा हुए

एसआईआर: मेरठ में करीब 20 लाख गणना फॉर्म जमा हुए

संक्षेप:

Meerut News - भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत 20 लाख मतदाताओं के गणना फार्म जमा हो चुके हैं। 4.5 लाख से अधिक संदिग्ध मतदाताओं का नाम कटना तय है। किठौर क्षेत्र में 78% और मेरठ कैंट में 60% फार्म जमा हुए हैं। बीएलओ और राजनीतिक दलों ने बूथों पर काम किया।

Dec 05, 2025 12:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अब करीब 20 लाख मतदाताओं का गणना फार्म जमा हो गए हैं। वहीं साढ़े चार लाख से अधिक संदिग्ध मतदाताओं (मृतक, शिफ्टेड और अनुपस्थित) का नाम कटना अब तय हो गया है। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी डा. वीके सिंह ने बताया कि जिले में 90 प्रतिशत से अधिक कार्य हो गया है। अब अगले कुछ दिनों में शत-प्रतिशत हो जाएगा। गुरुवार को प्रशासन की ओर से जिले के सभी 2758 बूथों पर विशेष बूथ अभियान चलाया गया। इसके तहत बूथों पर प्रशासन की ओर से बीएलओ और राजनीतिक दलों की ओर से बीएलए भी तैनात किए गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बीएलओ ने लोगों से गणना फॉर्म जमा कराए तो साथ ही संदिग्ध मतदाताओं (मृतक, शिफ्टेड और अनुपस्थित) का अलग से ब्योरा तैयार किया गया। कुल मिलाकर अब 20 लाख से अधिक मतदाताओं का एसआईआर पूर्ण हो गया है, जबकि साढ़े चार लाख से अधिक संदिग्ध मतदाताओं(मृतक, शिफ्टेड और अनुपस्थित) का अब नाम कटना तय है। कारण उनका कोई ब्योरा उपलब्ध नहीं हुआ है। ऐसे में अब उनका नाम वोटर लिस्ट से कट जाएगा। एसआईआर में किठौर सबसे आगे, कैंट अब भी पीछे आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार एसआईआर में किठौर विधानसभा क्षेत्र जिले में सबसे आगे है, जहां 78 प्रतिशत लोगों का एसआईआर के लिए गणना फार्म जमा हो गया, जबकि 14 प्रतिशत संदिग्ध मतदाताओं(मृतक, शिफ्टेड और अनुपस्थित) की रिपोर्ट हुई है। मेरठ कैंट विधानसभा क्षेत्र अब भी पीछे है, जहां मात्र 60 प्रतिशत का ही गणना फार्म जमा हुआ है, जबकि 24 प्रतिशत संदिग्ध मतदाताओं(मृतक, शिफ्टेड और अनुपस्थित) का नाम कटना तय है। विधायक, एमएलसी, मेयर भी रहे बूथों पर विशेष बूथ अभियान दिवस को लेकर सभी सतर्क रहे। शहर विधायक रफीक अंसारी जहां खैरनगर के बूथ पर रहे। वहीं एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज शहर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर-71,72,73,74, 78,79 और 80 पर जाकर लोगों से संपर्क किया। इसी तरह मेयर हरिकांत अहलूवालिया गंगानगर क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर रहे। एमएलसी ने बीएलओ का किया सम्मान, लोकतंत्र का प्रहरी बताया एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने मेरठ शहर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों भ्रमण कर एसआईआर कार्य में लगे सभी बीएलओ का उत्साहवर्धन किया। उन्हें लोकतंत्र का सजग प्रहरी बताया। इस अवसर पर उन्होंने बूथों पर पहुंचकर प्रत्येक बीएलओ को गर्म शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके समर्पित कार्य की सराहना की। भारद्वाज ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। सभी बीएलओ अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, मेहनत और ईमानदारी से निभा रहे हैं। -------------------- बीएलओ और डिप्टी कमिश्नर को किया सम्मानित बीएलओ और डिप्टी कमिश्नर को किया सम्मानित एसआईआर फॉर्म को लेकर पल्लवपुरम के वार्ड 57 और 30 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीएलओ और डिप्टी कमिश्नर को सम्मानित किया। सेक्टर प्रभारी संदीप मलिक ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न पल्लवपुरम क्षेत्र के वार्ड 30, वार्ड 57, वार्ड 7 और वार्ड 27 में विभिन्न बूथों पर कार्य कर रहे बीएलओ ने अपने अधिकतर कार्य को पूरा कर लिया है। इसको लेकर डोरली के प्राथमिक विद्यालय में और कुबेर पब्लिक स्कूल में तैनात बीएलओ दीपक कुमार, बीएलओ किरण, बीएलओ श्वेता, बीएलओ देशपाल और बीएलओ अरविंद कुमार को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही डिप्टी कमिश्नर ए एन मिश्रा को भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्मानित कर उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी। विवेक चौधरी, बूथ अध्यक्ष बबीता चौधरी, सेक्टर संयोजक अमरनाथ, बूथ अध्यक्ष सुशील, बूथ अध्यक्ष गुड्डी देवी, किरण, सविता, अनुपम, अरुण, देव मौजूद रहे।