
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर किया प्रदर्शन
Meerut News - रोहटा थाना क्षेत्र के ग्राम जटपुरा में 2 अगस्त को मकान के छज्जे को लेकर विवाद में एक बुजुर्ग घायल हो गया था। जमानत पर छूटने के बाद उसकी रास्ते में मौत हो गई। ग्रामीणों ने एसएसपी ऑफिस पर आरोपियों की...
रोहटा थाना क्षेत्र के ग्राम जटपुरा में बीते दो अगस्त को मकान के छज्जे को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग घायल हो गया था। जमानत के बाद घर जाते समय बुजुर्ग की रास्ते में ही मौत हो गई थी। आरोप है कि थाना पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। ग्रामीणों ने गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। ग्राम जटपुरा निवासी मोहित गुरुवार को ग्रामीणों और सपा विधायक शाहिद मंजूर व कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी आफिस पहुंचा। कहा कि गांव के ही भूमाफिया फूलकुमार ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है और जमीन पर एक मकान बना रखा है।
मकान का छज्जा रास्ते पर निकाल दिया है। विरोध करने पर आरोपी अनिल, मनोज, कृष्णपाल, विशाल, मुकेश, प्रिंस, अमरपाल व कार्तिक ने अन्य लोगों के साथ परिवार पर हमला कर दिया था। जिसमें उसके पिता रामबीर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों का चालान कर दिया था। जमानत पर छूटने के बाद रामबीर की घर जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई थी। परिजनों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। पुलिस ऑफिस पर जनसुनवाई कर रहे एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




