Meerut News: संपत्ति के लिए वृद्ध पिता से मारपीट का आरोप, बेटे-बहू पर कार्रवाई की गुहार

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: मवाना खुर्द के वृद्ध इलियास ने अपने बेटे शान मलिक और बहू रेशमा पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। इलियास का कहना है कि दोनों ने उसे एक कमरे में सीमित कर दिया है और संपत्ति अपने नाम करने का दबाव बना रहे हैं।

Meerut News: संपत्ति के लिए वृद्ध पिता से मारपीट का आरोप, बेटे-बहू पर कार्रवाई की गुहार

Meerut News: मवाना खुर्द निवासी वृद्ध इलियास ने अपने बेटे और पुत्रवधू पर मारपीट तथा अभद्रता करने के साथ मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। वृद्ध ने पुलिस से कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की। शिकायती पत्र में इलियास ने बताया कि उसका बेटा शान मलिक और पुत्रवधू रेशमा परवीन कथित रूप से लंबे समय से उसके साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। आरोप है कि दोनों उसकी संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बनाते हैं और विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट करते हैं।वृद्ध का कहना है कि मकान पर बेटे-बहू ने कब्जा कर उसे एक कमरे तक सीमित कर दिया है।

उन्होंने दोनों को अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल करने की बात भी कही, लेकिन इसके बाद भी कथित उत्पीड़न जारी रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि 19 अगस्त से उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है और संपत्ति नाम नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इलियास ने बताया कि बीमारी के दौरान वह आईसीयू में भर्ती रहे, लेकिन बेटा और बहू उन्हें देखने तक नहीं पहुंचे। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने तथा सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। पुलिस शिकायत की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमेरठMeerut News: संपत्ति के लिए वृद्ध पिता से मारपीट का आरोप, बेटे-बहू पर कार्रवाई की गुहार