मेरठ : गंगानगर में वृद्ध दंपति ने पंखे से लटककर की आत्महत्या, मचा कोहराम
Meerut News - गंगानगर के रक्षापुरम में एक वृद्ध दंपति, 68 वर्षीय लल्लू सिंह और 60 वर्षीय संतोष, ने आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह उनकी नौकरानी ने शव पंखे से लटके हुए देखे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, लेकिन आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं।

गंगानगर। क्षेत्र के रक्षापुरम में वृद्ध दंपति के पंखे से लटककर आत्महत्या करने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। रक्षापुरम सेक्टर 4 में यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त 68 वर्षीय लल्लू सिंह अपनी पत्नी 60 वर्षीय संतोष के साथ रहते हैं। बुधवार सुबह पौने नो बजे नौकरानी घर पहुंची तो उसने दंपति के शव पंखे से लटके देखकर शोर मचाया। पड़ोसियों की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया।
जांच पड़ताल करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नही हुआ। फिलहाल आत्महत्या क्यों की गई है इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं, दंपति के परिवार में एक बेटा संदीप और बेटी नीतू है। संदीप एयर फोर्स से सेवानिवृत्त है और माता पिता से अलग गंगाधाम कॉलोनी में रह रहे हैं जबकि बेटी नीतू की शादी हापुड़ के सिमरोली गांव निवासी शुभम से हुई है। शुभम सेना में है। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



