शहर काजी ने की बकरीद के मौके पर सफाई, बिजली-पानी आपूर्ति की मांग
ईद-उल-अजहा के मौके पर काजी-ए-शहर फलावदा मोहम्मद सलमान कासमी ने पुलिस-प्रशासन को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने सफाई, बिजली-पानी की निर्बाध आपूर्ति, कुर्बानी की गंदगी उठाने, रास्तों की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई मांगें की हैं। साथ ही कुर्बानी के जानवरों और गोश्त के वितरण में सहूलियत की अपील की।

ईद-उल-अजहा के मौके पर काजी-ए-शहर फलावदा मोहम्मद सलमान कासमी ने पुलिस-प्रशासन को ज्ञापन भेजा है। 28 मई को मनाए जाने वाले ईद-उल-अजहा के मौके पर सफाई व्यवस्था कराए जाने के साथ ही तीन दिन तक बिजली-पानी की निर्बाध आपूर्ति किये जाने की मांग की। कुर्बानी की गंदगी उठाए जाने के लिए नगर पंचायत की ठेला गाड़ियों की व्यवस्था कराए जाने की मांग की। साथ ही ईदगाह एवं मस्जिदों में नमाज के लिए जाने वाले टूटे-फूटे रास्तों की मरम्मत एवं सफाई कराने, गली-मोहल्लों में खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कराने, ईदगाह-मस्जिदों के बाहर पानी के टैंकर की व्यवस्था कराने की मांग की।
साथ ही कहा कि कुर्बानी के जानवरों को बाहर ले जाने में कोई रूकावट न हो एवं कुर्बानी के गोश्त को बांटने के लिए कोई परेशानी न आए, इसके लिए पुलिस-प्रशासनिक अफसरों से कर्मचारियों को निर्देशित करने की मांग की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


