मुरादाबाद के युवक ने साढ़े पांच लाख का भैंसा खरीदा
Meerut News - ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर मंढियाई पशु पैठ में लोगों की भारी भीड़ रही। सुबह से रात तक पशुओं की खरीद-फरोख्त हुई। मुरादाबाद के युवक ने 5.5 लाख रुपये में एक भैंसा खरीदा। कई राज्यों से व्यापारी आए, और खरीदारों ने मोलभाव किया। सुरक्षा के लिए पुलिस ने गश्त की।

ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मद्देनजर सोमवार को मंढियाई पशु पैठ में पशु खरीदने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह सात बजे से लेकर देर रात आठ बजे तक पैंठ में पशुओं की खरीद फरोख्त हुई। मुरादाबाद के एक युवक ने साढ़े पांच लाख रुपये में एक भैंसा खरीदा, जोकि आकर्षण का केंद्र बना रहा। बता दें, कि पशु पैठ में उत्तर प्रदेश समेत हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और उत्तराखंड जैसे कई राज्यों से व्यापारी और ग्राहक पहुंचे। दूर-दराज क्षेत्रों से आए पशु व्यापारियों ने अपने बेहतरीन पशु बाजार में उतारे, जिन्हें खरीदने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। खरीदारों ने पशुओं की कीमत, वजन और नस्ल को लेकर जमकर मोलभाव किया।
कई बड़े और आकर्षक पशु लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहे, जिन्हें देखने के लिए भीड़ लगी रही। पैठ में भीड़ बढ़ने के चलते सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस सतर्क नजर आई। पैठ क्षेत्र में पुलिसकर्मी लगातार गश्त करते रहे ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


