ईद-उल-अजहा आज, कड़ी सुक्षा में होगी नमाज

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

ईद-उल-अजहा का त्योहार आज मनाया जाएगा। तीन दिनों तक कुर्बानी की सिलसिला चलेगा। ईदगाहों एवं मस्जिदों में नमाज की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर काजी नमाज अदा करेंगे। उलेमा ने खुले में कुर्बानी न करने और सफाई रखने की अपील की है।

ईद-उल-अजहा आज, कड़ी सुक्षा में होगी नमाज

ईद-उल-अजहा का त्योहार आज मनाया जाएगा। तीन दिनों तक कुर्बानी की सिलसिला चलेगा। ईदगाहों एवं मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज की तैयारियां कर ली गई। दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह में चूना डालकर सफें बनाई गई। शाही ईदगाह में आज सुबह सात बजे शहर काजी डॉ. जैनुस सालिकीन सिद्दीकी नमाज अदा कराएंगे। शहर की प्रमुख ईदगाहों के साथ 200 से अधिक मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज होगी। कुछ मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज का समय सुबह सवेरे जल्दी का तय किया है, क्योंकि भीषण गर्मी है। नमाज अदा करने के बाद लोगों को कुर्बानी की रस्म भी अदा करनी होगी। जमीयत उलेमा शहर के पूर्व कोषाध्यक्ष हाजी शीराज़ रहमान, अली मिशन सोसायटी के अली हैदर रिजवी, काजी ईदगाह लिसाड़ी कारी अफ्फान कासमी, हाफिज अब्दुल शमद इंचौली, शहर काजी फलावदा मौलाना मोहम्मद सलमान कासमी ने बताया कि ईद-उल-अजहा की नमाज की तैयारियां पूरी कर ली गई है। आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं चाक-चौबंद इंतजामों के बीच नमाज अदा की जाएगी।

उलेमा की अपील

- खुले में कुर्बानी न करें

- गोश्त को ढककर तकसीम करें

- कुर्बानी की फोटो-वीडियोग्राफी न करें, न ही सोशल मीडिया में शेयर करें

- कुर्बानी की गलाजत (गंदगी) को खुले में ना डालें। बल्कि नगर निगम की गाड़ियों में डालें

यह की गई मांग

- तीन दिन बिजली-पानी की आपूर्ति एवं सफाई की विशेष व्यवस्था रहे

- कुर्बानी की गंदगी उठाने के लिए नगर निगम की ठेला गाड़ी की व्यवस्था हो

इनका कहना

दिल्ली रोड शाही ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज सुबह सात बजे होगी। नमाज के लिए समय से पहले पहुंचे एवं ईदगाह में अंदर जगह लें। सड़क पर बिलकुल भी नमाज अदा न करें। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी ना करें। - डॉ. जैनुस सालिकीन सिद्दीकी, शहर काजी

ईद-उल-अजहा के मौके पर सभी मजहबों के लोगों का ऐहतमाम करें। गरीबों की ज्यादा से ज्यादा मदद करें। शासन की ओर से जारी गाइड़ लाइन का पालन करें। अफवाहों पर ध्यान ना दें। अमन कायम रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। - जैनुर राशिद्दीन सिद्दीकी, नायब शहर काजी

ईद-उल-अजहा का त्योहार आपसी भाईचारे-सौहार्द्र के साथ मनाएं। सड़क पर नमाज अदा ना करें। कोई काम ऐसा कतई न करें, जिससे दूसरे धर्मों के लोगों की भावना आहत हो। जिससे शहर की फिजा खराब हो सकती हो। - मौलाना कारी शफीकुर्रहमान कासमी

त्योहार की खुशियां मनाते समय गरीब-बेसहारा लोगों का ख्याल रखें। ताकि गरीब भी ईद की खुशियां में शामिल हो सके। सड़क पर नहीं ईदगाह-मस्जिदों में ही नमाज अदा करें। कुर्बानी की फोटो खींचे न वीडियो बनाएं। - हाफिज अब्दुल शमद, इंचौली

शाही ईदगाह दिल्ली रोड : सुबह सात बजे

ईदगाह लिसाड़ी : सुबह 7:30 बजे

ईदगाह हजरत बाले मियां नौचंदी : सुबह सात बजे एवं सुबह आठ बजे

शाही मस्जिद ईदगाह रेलवे रोड मंसबिया : सुबह 7 बजे

ईदगाह इंचौली : सुबह 7:15 बजे

ईदगाह फलावदा: 7 बजे

हौज़ वाली मस्जिद खैरनगर : सुबह 7:15 बजे

जुबैदा मस्जिद हापुड़ रोड : 6:30 बजे

नूरानी मस्जिद इंचौली: 7:30 बजे

मस्जिद अलमुर्तजा जैदीनगर सोसायटी : सुबह 8:30 बजे

मस्जिद दरबारे हुसैनी जैदी फार्म : सुबह 8 बजे

मस्जिद हजरत अबु तालिब लोहियानगर : सुबह 9 बजे

अख्तर मस्जिद : 5:50 बजे

शाहनत्थन मस्जिद : 7:15 बजे

रशीदिया मस्जिद रशीद नगर: 7:30 बजे

भैय्या जी वाली मस्जिद लालकुर्ती : 7:15 बजे

नूर मस्जिद गोला कुआ : 7:15 बजे

मोबीन मस्जिद विकासपुरी : 7:15 बजे

मदरसे वाली मस्जिद हुमायूंनगर: 6:15 बजे

छप्पर वाली मस्जिद ऊंचा सद्दीक नगर : 7:15 बजे

सामान्य प्रश्न

ईद-उल-अजहा की नमाज का समय क्या है?
ईद-उल-अजहा की नमाज सुबह सात बजे होगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut Newsईद-उल-अजहा आज, कड़ी सुक्षा में होगी नमाज