Meerut News: ईद मिलाद-उन-नबी आज, परंपरागत जुलूस-ए-मोहम्मदी निकलेंगे

हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News: ईद मिलाद-उन-नबी (12 रबी-उल-अव्वल) आज मनाई जाएगी। शहर के विभिन्न इलाकों में परंपरागत जुलूस-ए-मोहम्मदी निकलेंगे। स्थानीय कमेटियों ने तैयारी की है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। खानकाह मोहम्मदी में बैठक में प्रक्रिया की सफलता की अपील की गई है।

Meerut News: ईद मिलाद-उन-नबी आज, परंपरागत जुलूस-ए-मोहम्मदी निकलेंगे

Meerut News: ईद मिलाद-उन-नबी (12 रबी-उल-अव्वल) आज मनाई जाएगी। इस मौके पर शहर के विभिन्न इलाकों में अकीदत के साथ परंपरागत जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाले जाएंगे। जिसकी तैयारियां स्थानीय कमेटियों ने कर ली। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। जुलूस-ए-मोहम्मदी की तैयारियों को लेकर खानकाह मोहम्मदी शाहपीर गेट में बैठक हुई। जश्ने मिलादुन्नबी सीरत एंड वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने जुलूस की तैयारियों पर चर्चा की। मोहम्मद उमर की अध्यक्षता में हुई बैठक में उस्मान साबरी ने सभी सदस्यों-पदाधिकारियों, उलेमा से जुलूस कों कामयाबी और पुरअमन तरीके से जुलूस निकालने की अपील की। दूसरी ओर, हजरत बाले मियां दरगाह नौचंदी के मुतवल्ली मुफ्ती मोहम्मद अशरफ एवं मौलाना शम्स कादरी ने बताया कि शहर में इस मौके पर परंपरागत कार्यक्रम ही होंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमेरठMeerut News: ईद मिलाद-उन-नबी आज, परंपरागत जुलूस-ए-मोहम्मदी निकलेंगे