दक्षता वर्ग के दूसरे दिन दायित्वों के बारे में बताया
Meerut News - शास्त्रीनगर के बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में दक्षता वर्ग के द्वितीय दिवस पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्य अतिथि प्रदीप गुप्ता ने भारत की ज्ञान परंपरा और संस्कृति का महत्व बताया। उन्होंने शिक्षकों को विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों की भावना विकसित करने का आह्वान किया।

शास्त्रीनगर स्थित बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेरठ में चल रहे दक्षता वर्ग के द्वितीय दिवस दायित्वों के संबंध में विचार विर्मश हुआ। मेरठ प्रांत के प्रांतीय संगठन मंत्री प्रदीप गुप्ता ने मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में उद्बोधन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि भारत ने विश्व को 'शून्य' का ज्ञान प्रदान किया, जिसने गणित एवं विज्ञान के क्षेत्र में क्रांति ला दी। उन्होंने कविता की पंक्ति जब जीरो दिया मेरे भारत ने, दुनिया को तब गिनती आई का उल्लेख करते हुए भारत की ज्ञान परंपरा को नमन किया। उन्होंने बताया कि भारत को सोने की चिड़िया केवल उसके भौतिक धन-वैभव के कारण नहीं कहा जाता था, बल्कि उसकी समृद्ध संस्कृति, सुदृढ़ शिक्षा व्यवस्था एवं आदर्श सामाजिक व्यवस्था के कारण भी विश्व में उसका विशेष स्थान था।
उन्होंने सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि वे कक्षा-कक्ष में पाठ्यक्रम के साथ-साथ विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों व राष्ट्रभक्ति की भावना का बीजारोपण करें।मंच का अध्यक्ष मनमोहन गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. विनोद अग्रवाल, उपप्रबंधक डॉ. सुधांशु अग्रवाल, प्रदेश निरीक्षक विशोक की उपस्थिति रही। प्रधानाचार्य प्रभात गुप्ता, कमला देवी विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता अग्रवाल, शिशु वाटिका की प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव व विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा सहित दक्षता वर्ग में प्रतिभाग कर रहे समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


