Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsEducation Director Suspends Authorized Controller Ravi Prakash for Misconduct in Transfers
कृषक इंटर कॉलेज के प्राधिकृत नियंत्रक निलंबित

कृषक इंटर कॉलेज के प्राधिकृत नियंत्रक निलंबित

संक्षेप: Meerut News - मवाना में, प्रदेश के शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ. महेन्द्र देव ने कृषक इंटर कॉलेज के प्राधिकृत नियंत्रक रवि प्रकाश को निलम्बित कर दिया है। उन पर नियम विरुद्ध स्थानान्तरण के प्रस्ताव पारित करने और अनुशासनहीनता के आरोप हैं। निलम्बन के दौरान उन्हें मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रथम के कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है।

Sun, 16 Nov 2025 01:50 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

मवाना। प्रदेश के शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ.महेन्द्र देव ने कृषक इंटर कॉलेज के प्राधिकृत नियंत्रक रवि प्रकाश को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। साथ ही उनको राजकीय हाईस्कूल बहरोडा मेरठ के प्रधानाचार्य पद से भी हटाने के आदेश जारी किये हैं। निलंबन काल के दौरान रवि प्रकाश को मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रथम के कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया है। प्राधिकृत नियंत्रक रवि प्रकाश के निलंबन का यह पत्र गत 12 नवंबर को उप शिक्षा निदेशक अजय कुमार सिंह ने जारी किया है। प्रदेश के शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) ने शिकायत के आधार पर जांच मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रथम मंडल से कराई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रथम ने तीन अक्तूबर 25 को शिक्षा निदेशक को रिपोर्ट उपलब्ध कराई। रिपोर्ट में कहा कि कृषक इंटर कॉलेज मवाना के प्राधिकृत नियंत्रक व राजकीय हाईस्कूल बहरोडा के प्रधानाचार्य रवि प्रकाश ने कृषक इंटर कॉलेज में मनमाने एवं नियम विरुद्ध अनियमित स्थानान्तरण के प्रस्ताव पारित किए हैं। आरोप है कि उन्होंने कृषक इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक गणित एवं वाणिज्य की रिक्ति से पहले ही अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत कर दिये, जो कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत आचरण करने एवं निरकुंश आचरण एवं हठधर्मिता में अनुशासनहीनता माना गया। इस मामले में प्रथम दृष्टया दोपी/उत्तरदायी पाने के बाद रवि प्रकाश को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन काल के दौरान रवि प्रकाश को मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रथम मंडल मेरठ कार्यालय से सम्बद्ध किया दिया है। राजकीय हाईस्कूल बहरोडा मेरठ के प्रधानाचार्य रवि प्रकाश को आठ फरवरी 2024 को मवाना कृषक इंटर कॉलेज का प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त किया था। इस मामले में कृषक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने बताया कि प्राधिकृत नियंत्रक के निलंबन की मौखिक जानकारी मिली है, लिखित पत्र की जानकारी नहीं है।