पृथ्वी दिवस सप्ताह में किया पौधरोपण

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - विश्व पृथ्वी दिवस सप्ताह के तहत चंबल फर्टिलाइजर्स द्वारा पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ कृषि के लिए जागरूकता अभियान और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशेषज्ञों ने किसानों को मिट्टी स्वास्थ्य, उर्वरकों के संतुलित उपयोग, जल संरक्षण, और आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में जानकारी दी। सभी ने पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।

पृथ्वी दिवस सप्ताह में किया पौधरोपण

विश्व पृथ्वी दिवस सप्ताह के अंतर्गत चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड के तत्वावधान में कस्बे में पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नीम, पीपल, बरगद सहित विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया गया। विशेषज्ञों ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मिट्टी और पर्यावरण का संरक्षण ही कृषि की स्थिरता का मूल आधार है।उन्होंने मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों के संतुलित उपयोग, पोषण प्रबंधन तथा जैविक उत्पादों जैसे उत्तम प्रणाम और उत्तम सुपरराइज़ा के प्रयोग पर विशेष जोर दिया।

साथ ही किसानों को जल संरक्षण, सूक्ष्म पोषक तत्वों की भूमिका और आधुनिक कृषि तकनीकों की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ‘चंबल उत्तम कृषक मित्र’ ऐप के माध्यम से विशेषज्ञ सलाह प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई गई, जिससे किसान आसानी से खेती से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर उत्तम रिसर्च कॉर्डिनेटर रवि कुमार ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधारोपण किया और सभी को पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी लेने का संकल्प भी दिलाया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधारोपण करने की शपथ ली।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।