तहसील रोड पर धूल का गुबार बना मुसीबत, सांस लेना हुआ दूभर

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - सरधना नगर की तहसील रोड पर सड़क निर्माण कार्य के दौरान उड़ती धूल स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। धूल के कारण आंखों में जलन, खांसी और सांस लेने में कठिनाई जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। नागरिकों ने पालिका से समस्या का समाधान जल्दी करने की मांग की है।

तहसील रोड पर धूल का गुबार बना मुसीबत, सांस लेना हुआ दूभर

सरधना नगर की तहसील रोड पर इन दिनों धूल के गुबार उड़ रहा है। सड़क निर्माण कार्य के दौरान डाली गई मिट्टी अब स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। हालात यह हैं कि सड़क से गुजरने वाले वाहन धूल उड़ाते निकलते हैं और आसपास के दुकानदारों व राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि दिनभर उड़ने वाली धूल के कारण आंखों में जलन, खांसी और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। लोगों ने पालिका अधिकारिक से सड़क निर्माण का शेष कार्य जल्द पूरा कराकर इस समस्या का समाधान कराने की मांग की है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि सड़क निर्माण के बाद मिट्टी को समतल करने और पानी का छिड़काव न होने से समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। सुबह से शाम तक सड़क पर धूल का गुबार छाया रहता है, जिससे दुकानों में रखा सामान तक प्रभावित हो रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को हो रही है。

स्थानीय नागरिकों की समस्याएं

आरिफ अंसारी का कहना है कि सड़क से गुजरना तक मुश्किल हो गया है। दो मिनट खड़े हो जाएं तो कपड़ेऔर चेहरा धूल से भर जाता है। खालिद ने बताया कि धूल के कारण आंखों में जलन रहती है और छोटे बच्चों को खांसी की शिकायत हो रही है। वसीम ने कहा कि कई बार पालिका अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ।

Voice of UP

स्वास्थ्य पर प्रभाव

सलीम का कहना है कि यदि समय रहते पानी का छिड़काव और सफाई नहीं कराई गई तो लोगों की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें और बढ़ सकती हैं। वहीं अस्मोहम्मद ने पालिका प्रशासन से तत्काल सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव कराने और मिट्टी हटवाने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका अधिकारियों से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है, ताकि राहगीरों और व्यापारियों को राहत मिल सके। पालिका अध्यक्षा सबीला अंसारी ने जल्द समाधान कराने की बात कही है।

सामान्य प्रश्न

सरधना नगर में धूल के कारण क्या समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं?
धूल के कारण आंखों में जलन, खांसी और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।