Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsDubai Drug Trafficking Youth Arrested for Smuggling Drugs Under Job Pretext
दुबई में नौकरी का झांसा दे युवक को बना दिया ड्रग हैंडलर

दुबई में नौकरी का झांसा दे युवक को बना दिया ड्रग हैंडलर

संक्षेप:

Meerut News - दुबई में नौकरी का झांसा देकर एक युवक को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया। युवक को एजेंट ने दो लाख रुपये लेकर दवाइयों का पैकेट देकर भेजा। जांच में प्रतिबंधित दवाइयां पाई गईं, जिससे युवक को दुबई पुलिस ने...

Sep 12, 2025 04:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

दुबई में नौकरी का झांसा देकर ड्रग्स माफिया ने एक युवक को दवाइयों का पैकेट देकर दुबई भेज दिया। दुबई एयरपोर्ट पर जांच हुई तो युवक को कस्टम पुलिस ने प्रतिबंधित दवाई व ड्रग्स के आरोप में पकड़ लिया। युवक की मां ने दुबई भेजने वाले एजेंट से बात की तो उसने जानकारी से इंकार कर दिया। युवक की मां ने आरोपियों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। कोतवाली के सराय बहलीम निवासी मिजरा पत्नी युनूस ने बताया कि उसके बेटे शकील को फैसल, शाहजेब कुरैशी, सफाहत उर्फ राजा निवासी पिलोखड़ी लिसाड़ी गेट व आलम निवासी दिल्ली ने दुबई में नौकरी का झांसा दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उससे दुबई भेजने के नाम पर दो लाख रुपये लिए। एक सितंबर को आरोपियों ने शकील को दुबई भेज दिया। उसे जाने से पहले आरोपियों ने दवाइयों का पैकेट दिया। कहा, दुबई में इसे लेने एक युवक आएगा उसे दे देना। दुबई एयरपोर्ट पर शकील पहुंचा तो चेकिंग के दौरान दवाइयों के पैकेट की जांच हुई तो वह प्रतिबंधित थी। उनमें ड्रग्स भी था। दुबई पुलिस ने शकील को हिरासत में ले लिया। उसने पूछताछ में दुबई पुलिस को सारी जानकारी दी। दुबई पुलिस ने शकील के परिजन को जानकारी दी। मिजरा का आरोप है कि इसका पता लगने पर जब वह आरोपियों के घर गई तो उन्होंने शकील के बारे में किसी जानकारी से इंकार किया। अब आरोपी अंडरग्राउंड हो गए हैं। उधर ,एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।