ड्राइवर ने की थी फैक्ट्री मालिक की कार से चोरी, गिरफ्तार
Meerut News - परतापुर थाना क्षेत्र में उद्योगपुरम की एक फैक्ट्री के मालिक की कार से पांच लाख की चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार के ड्राइवर को गिरफ्तार किया, जिसने चोरी की रकम से बाइक खरीदी थी। आरोपी ने चोरी की बात कबूल कर ली है और पुलिस ने ₹28,000 और बाइक बरामद की है।

परतापुर थाना क्षेत्र के उद्योगपुरम में फैक्ट्री मालिक की कार से पांच लाख की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने कार ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 28 हजार नकद और चोरी के पैसों से खरीदी बाइक बरामद हुई है। ब्रह्मपुरी निवासी आशीष कुमार गोयल की उद्योगपुरम स्थित स्वामी सुमन इलेक्ट्रिकल्स फैक्ट्री में अमोल पुत्र सुरेश निवासी ग्राम बाजोट, थाना लोहियानगर तीन साल से ड्राइवर था। दो सप्ताह पहले कार में रखे पांच लाख रुपये चोरी हो गए थे। घटना के बाद ड्राइवर ने बिना सूचना दिए छुट्टी कर ली और एक बाइक खरीदी, जिससे शक गहरा गया।
पुलिस ने सख्ती की तो आरोपी ने चोरी करना कबूल कर लिया। बताया कि सुशांत सिटी में मौका पाकर उसने कार में रखे बैग से पांच लाख की नगदी चुरा ली। पुलिस ने आरोपी से 28 हजार रुपये और एक बाइक बरामद की है। थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


