Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsDraft Voter List Verification Begins in Mawana - Errors Found
मवाना में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का सत्यापन शुरू, पहुंचे मतदाता

मवाना में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का सत्यापन शुरू, पहुंचे मतदाता

संक्षेप:

Meerut News - मवाना में रविवार से ड्राफ्ट मतदाता सूची का सत्यापन शुरू हो गया है। बीएलओ द्वारा मतदाताओं की जानकारी का मिलान किया जा रहा है। कई बूथों पर मतदाताओं के नाम, उम्र और पते में गलतियां पाई गई हैं। मतदाताओं को सुधार के लिए फॉर्म भरने का अवसर दिया गया है, ताकि अंतिम सूची त्रुटिरहित हो सके।

Jan 12, 2026 12:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

निर्वाचन प्रक्रिया के तहत भरे गए एसआईआर फॉर्म के आधार पर तैयार की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची का सत्यापन कार्य रविवार से औपचारिक रूप से शुरू हो गया है। इस प्रक्रिया के तहत बीएलओ द्वारा मतदाताओं की जानकारी का मिलान किया जा रहा है, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सके। उधर, अशोक विहार में कई मतदाताओं के नामों में गलतियां पाई गईं। ऐसे मतदाताओं को फार्म सात भरना पड़ेगा। वहीं, तहसील रोड स्थित पीएमश्री जूनियर हाईस्कूल मवाना में रविवार को कोई बीएलओ नहीं मिले। मतदाता वहां से बैरंग लौट गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ब्लू रंग की मतदाता सूची यानी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के सत्यापन के दौरान अशोक विहार बूथ पर कई मतदाताओं के नाम, उम्र, पता और अन्य विवरणों में गलतियां पाई गई हैं।कुछ मामलों में मतदाताओं के नाम गलत दर्ज हैं तो कहीं पते में त्रुटि मिली है, जिससे संबंधित मतदाताओं को भविष्य में मतदान के समय परेशानी हो सकती थी। चुनाव विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह सत्यापन प्रक्रिया इसलिए कराई जा रही है ताकि अंतिम मतदाता सूची जारी होने से पहले सभी गलतियों को सुधारा जा सके। जिन मतदाताओं के नाम या विवरण में गड़बड़ी पाई गई हैं, उन्हें सुधार का अवसर दिया जा रहा है।

मवाना नगर के बूथों पर रविवार को ड्राफ्ट सूची देखने के लिए क्षेत्र के नागरिक बड़ी संख्या में पहुंचे। मौके पर लगभग 60 से 70 लोगों ने अपनी प्रविष्टियों की जांच की और नाम, पता एवं अन्य विवरणों का मिलान किया। बीएलओ द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को सूची देखने में सहयोग किया गया और आवश्यक जानकारी दी गई। नए मतदाता बनने के इच्छुक लोगों को फॉर्म 6 उपलब्ध कराए गए, जबकि मतदाता सूची में नाम, पता या अन्य त्रुटियों के संशोधन के लिए आवश्यक फॉर्म भी वितरित किए गए। अधिकारियों ने बताया कि समय रहते सूची की जांच कर लेना बेहद जरूरी है, ताकि अंतिम मतदाता सूची जारी होने से पहले किसी भी प्रकार की गलती को सुधारा जा सके।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर अपनी प्रविष्टि जरूर जांच लें। यदि किसी मतदाता को अपनी फोटो, नाम, उम्र या पता बदलवाना है तो वह निर्धारित फॉर्म भरकर समय रहते सुधार करा सकता है। सत्यापन कार्य पूरा होने के बाद संशोधित और अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी, जिससे आगामी चुनावों में किसी भी मतदाता को वोट डालने में कोई परेशानी न हो। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपने-अपने निर्धारित बूथों पर जाकर ड्राफ्ट मतदाता सूची की जांच अवश्य करें और जरूरत पड़ने पर संबंधित फॉर्म भरकर निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग करें।