पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए चुने गए डॉ. विपिन आर्य

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - गांव चिंदौड़ी खास के किसान ओमपाल सिंह के बेटे डॉ. विपिन आर्य का चयन आईसीएसएसआर द्वारा पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए हुआ है। यह उनकी खास उपलब्धि है कि रक्षा अध्ययन विषय में उनका चयन एकमात्र है। उनके शोध 'नक्सलवाद का कमजोर होना' भारत की आंतरिक सुरक्षा पर है। क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए चुने गए डॉ. विपिन आर्य

गांव चिंदौड़ी खास निवासी किसान ओमपाल सिंह के बेटे डॉ. विपिन आर्य का चयन भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) नई दिल्ली द्वारा पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए हुआ है। उनके चयन होने से क्षेत्र में हर्ष की लहर है। डॉ. विपिन आर्य की यह खास उपलब्धि है कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर एवं उससे संबद्ध महाविद्यालयों में रक्षा अध्ययन विषय पर उनका ही एकमात्र चयन हुआ है। डॉ. विपिन आर्य के शोध ‘नक्सलवाद का कमजोर होना’ भारत की आंतरिक सुरक्षा में भविष्य की चुनौतियां एवं संभावनाएं छत्तीसगढ़ राज्य के विशेष संदर्भ में एक विश्लेषणात्मक अध्यय है। विपिन आर्य युवा रालोद के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भी है।

उनके चयन होने पर रालोद जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, बिजेन्द्र प्रमुख, विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद, सिवालखास प्रभारी रणवीर दहिया, मीडिया प्रभारी सुनील रोहटा, जिला पंचायत सदस्य सम्राट मालिक, भाजपा नेता उमेश गुर्जर, अक्षय रोहटा, आशीष कलीना समाजसेवी दुष्यंत रोहटा ने शुभकामनाएं दी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।