ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठटोल प्लाजा पर लगा जाम, यात्रियों में नोकझोंक

टोल प्लाजा पर लगा जाम, यात्रियों में नोकझोंक

हाईवे पर सिवाया टोल प्लाजा पर रविवार को भीषण जाम ने लोगों को रुला दिया। जाम में कई मरीजों के फंसने से परिजनों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं पहले निकलने की आपाधापी में कई वाहन चालक आपस में उलझते...

टोल प्लाजा पर लगा जाम, यात्रियों में नोकझोंक
हिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 23 Apr 2018 01:47 AM
ऐप पर पढ़ें

हाईवे पर सिवाया टोल प्लाजा पर रविवार को भीषण जाम ने लोगों को रुला दिया। जाम में कई मरीजों के फंसने से परिजनों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं पहले निकलने की आपाधापी में कई वाहन चालक आपस में उलझते नजर आए। वहीं, सम्पर्क मार्गों पर भी जाम की स्थिति रही।

हाईवे पर सिवाया टोल प्लाजा पर प्रत्येक सप्ताह शनिवार और रविवार को जाम लगना आम बात हो गई। इससे निपटने के लिए टोलप्रबंधन के पास कोई ठोस उपाया भी नहीं है और न ही कोई कार्य योजना। रविवार को टोल प्लाजा पर सुबह से वाहनों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने के साथ जाम लगना शुरू हो गया था। दोपहर बाद प्लाजा पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। वाहन सवारों की पहले निकलने की आपाधापी ने जाम के हालात और भी बदतर कर दिए। जाम में मरीजों को लेकर जा रहे वाहन भी फंस गए, जिनको निकलवाने में टोलकर्मचारियों की कई वाहन सवारों से नोकझोंक भी हुई। शाम के समय जाम में फंसे वाहन चालकों ने वाहनों को सिवाया व भराला के सम्पर्क मार्गों से निकालने का प्रयास किया, लेकिन वहां पर भी जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही। देरशाम तक प्लाजा पर जाम लगा हुआ था और टोल कर्मचारी यातायात व्यवस्था बनाने में जुटे हुए थे। वहीं बाइक सवारों को भी जाम की वजह से परेशानी हुई।

यात्रियों में आक्रोश

रविवार को जाम में फंसे वाहन सवारों में रोष व्याप्त रहा। यात्रियों का कहना था कि टोल प्रबंधन टैक्स वसूली में कोई रियायत नहीं देता है और पूरा टैक्स वसूलने के बाद भी प्लाजा पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कोई प्रयास नहीं करते। उनका कहना था कि प्लाजा पर सबसे बड़ी समस्या शनिवार और रविवार को लगने वाला जाम है, जिससे निपटने के लिए टोलप्रबंधन के पास कोई रणनीति नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें