कोर्ट के बाहर पत्नी और सालों ने युवक को चप्पलों से पीटा, हंगामा

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - मेरठ, संवाददाता कचहरी स्थित फैमिली कोर्ट के बाहर गुरुवार दोपहर उस समय हंगामा हो गया,

कोर्ट के बाहर पत्नी और सालों ने युवक को चप्पलों से पीटा, हंगामा

कचहरी स्थित फैमिली कोर्ट के बाहर गुरुवार दोपहर उस समय हंगामा हो गया, जब एक युवक को उसकी पत्नी और सालों ने चप्पलों से जमकर पीटा। वकीलों ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग हटाया। पत्नी ने पति पर खुद को तलाक दिए बिना दूसरी शादी की तैयारी का आरोप लगाया है। लालकुर्ती बकरी मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसका निकाह करीब दो साल पहले मुजफ्फरनगर निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति, ससुर ने दहेज के लिए मारपीट शुरू कर दी और घर से निकाल दिया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ लालकुर्ती थाने में मुकदमा दर्ज कराया था, जो फैमिली कोर्ट में विचाराधीन है।

आरोप है कि उसे पता चला था कि उसका पति उसे तलाक दिए बिना दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है। गुरुवार को वह फैमिली कोर्ट में तारीख पर आया था। इस बीच युवती और उसके भाइयों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी। महिला और उसके भाइयों ने युवक को चप्पलों से पीटा। इसके चलते हंगामा हो गया। वकीलों ने दोनों पक्षों को अलग हटाया। इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। उधर, सिविल लाइन थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।