अटोरा गांव में महिला ने फांसी लगाकर दी जान
Meerut News - मवाना के अटोरा गांव में घरेलू तनाव के चलते 30 वर्षीय महिला शायना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति से फोन पर कहासुनी के बाद उसने घर की छत के कुंदे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाई। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मवाना। क्षेत्र के अटोरा गांव में गुरुवार दोपहर घरेलू तनाव के चलते महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव अटोरा निवासी कादिर बढ़ई का काम करते है। मेलों में लकड़ी का सामान बेचने का काम करते है, इन दिनों अहमदाबाद में दुकान लगाई हुई है। गांव में उसकी पत्नी शायना उर्फ शाहना (30) अपने दो बच्चों और सास-ससुर के साथ रहती थी। गुरुवार दोपहर बताया कि पति से फोन पर कहासुनी हो गई, जिसके बाद शाहना ने घर की छत के कुंदे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना के समय वह घर पर अकेली थी। लगभग तीन बजे जब उसके बच्चे स्कूल से लौटे और ससुर इमरान तथा सास बाजार से वापस आए, तो उन्होंने शाहना को फांसी के फंदे से लटका पाया। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। मृतका मूल रूप से किठौर क्षेत्र के गांव नानपुर की रहने वाली थी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने शव मोर्चरी भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मृतका के मायके पक्ष के लोग मौके पर नहीं पहुंचे थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


