Meerut News: विवाहिता को घर में नहीं घुसने दिया, हंगामा

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक विवाहिता अपने आठ माह की बेटी के साथ ससुराल पहुंची, लेकिन उसे घर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग की और उसे प्रताड़ित किया। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए दोनों पक्षों को थाने ले जाकर जांच शुरू की।

Meerut News: विवाहिता को घर में नहीं घुसने दिया, हंगामा

Meerut News: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के साकेत पेट्रोल पंप के पीछे स्थित सोसाइटी में बुधवार को उस समय हंगामा हो गया, जब आठ माह की बेटी को गोद में लेकर ससुराल पहुंची विवाहिता को घर में घुसने नहीं दिया। महिला काफी देर तक गेट के बाहर धरना देकर बैठी रही। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस महिला और उसके परिजनों को थाने ले गई। सिकंदराबाद निवासी युवक ने बताया कि उसकी बहन की शादी 18 फरवरी 2025 को नंगलाबट्टू निवासी के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद भी ससुराल पक्ष ने 30 लाख रुपये की मांग की, जिसे पूरा कर दिया।

इसके बावजूद उसकी बहन को प्रताड़ित किया जाता रहा। परिवार के मुताबिक, डिलीवरी से पहले उसको मायके भेज दिया गया। 23 दिसंबर 2025 को बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद उसे वापस ससुराल नहीं बुलाया गया। बुधवार को वह बेटी को लेकर अपनी ससुराल पहुंची तो उसे अंदर नहीं घुसने दिया।जिसके बाद वह गाड़ी गेट के सामने लगाकर बैठ गई। महिला ने पति पर नशा करने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने और किसी अन्य युवती से संबंध होने के आरोप लगाए। काफी देर चले हंगामे के बाद पुलिस दोनों पक्षों को सिविल लाइन थाने ले गई। महिला के परिवार ने एसएचओ अखिलेश कुमार गौड़ को तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमेरठMeerut News: विवाहिता को घर में नहीं घुसने दिया, हंगामा