ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठ11 जनवरी तक संत विहार, मानसरोवर सील, घर से न निकलें

11 जनवरी तक संत विहार, मानसरोवर सील, घर से न निकलें

टीपीनगर क्षेत्र में संत विहार, मानसरोवर गार्डन कॉलोनी को 11 जनवरी तक के लिए सील कर दिया गया है। लोगों से 11 जनवरी तक घरों में ही रहने को कहा गया है।...

टीपीनगर क्षेत्र में संत विहार, मानसरोवर गार्डन कॉलोनी को 11 जनवरी तक के लिए सील कर दिया गया है। लोगों से 11 जनवरी तक घरों में ही रहने को कहा गया है।...
1/ 2टीपीनगर क्षेत्र में संत विहार, मानसरोवर गार्डन कॉलोनी को 11 जनवरी तक के लिए सील कर दिया गया है। लोगों से 11 जनवरी तक घरों में ही रहने को कहा गया है।...
टीपीनगर क्षेत्र में संत विहार, मानसरोवर गार्डन कॉलोनी को 11 जनवरी तक के लिए सील कर दिया गया है। लोगों से 11 जनवरी तक घरों में ही रहने को कहा गया है।...
2/ 2टीपीनगर क्षेत्र में संत विहार, मानसरोवर गार्डन कॉलोनी को 11 जनवरी तक के लिए सील कर दिया गया है। लोगों से 11 जनवरी तक घरों में ही रहने को कहा गया है।...
हिन्दुस्तान टीम,मेरठFri, 01 Jan 2021 03:09 AM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ। मुख्य संवाददाता

टीपीनगर क्षेत्र में संत विहार, मानसरोवर गार्डन कॉलोनी को 11 जनवरी तक के लिए सील कर दिया गया है। लोगों से 11 जनवरी तक घरों में ही रहने को कहा गया है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति होम डिलीवरी, गाइडलाइन के तहत ही की जाएगी। पुलिस, प्रशासन ने गुरुवार को इस क्षेत्र में मुनादी कराकर घोषणा कर दी।

डीएम के निर्देश पर एसीएम संदीप श्रीवास्तव, सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय, टीपीनगर थानाध्यक्ष विजय गुप्ता, एसीएमओ सुनील शर्मा टीम के साथ संत विहार कालोनी, मानसरोवर कालोनी क्षेत्र में पहुंचे। अधिकारियों ने संत विहार कॉलोनी और मानसरोवर गार्डन कॉलोनी में मुनादी कराकर कहा कि इस क्षेत्र को 11 जनवरी तक के लिए सील कर दिया गया है। न तो इस क्षेत्र से कोई बाहर जाएगा और न ही कोई बाहर से आएगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से कोरोना के नए वायरस को लेकर 11 जनवरी तक शासन की गाइडलाइन के तहत घरों में रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि संत विहार कॉलोनी में नए वायरस का केस आने के कारण 14 दिनों के लिए इस इलाके को सील कर दिया गया है। 11 जनवरी तक सभी लोग अपने घरों में ही रहें। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रशासन होम डिलीवरी के माध्यम से कराएगा। किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने का भी अनुरोध किया। अधिकारियों का कहना है कि ऐसा एहतियात के तौर पर किया गया है। हर दिन की स्थिति पर नजर रखी जाएगी। बिल्कुल लॉकडाउन जैसी स्थिति इस इलाके में फिलहाल कर दी गई है। सतर्कता जरूरी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें