कक्षा 10 तक के सभी स्कूलों में 23 मई तक अवकाश घोषित
मेरठ जिले में भीषण गर्मी और हीटवेव के कारण डीएम डॉ. वीके सिंह ने प्री-प्राइमरी से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों के लिए 21 से 23 मई 2026 तक अवकाश की घोषणा की है। सभी विद्यालय प्रबंधनों को इस आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। अभिभावकों से बच्चों को तेज धूप में बाहर नहीं निकालने की अपील की गई है।

जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव के प्रकोप को देखते हुए डीएम डॉ. वीके सिंह ने स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के दृष्टिगत महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। डीएम ने जिले के सभी बोर्डों के विद्यालयों में प्री-प्राइमरी से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश की घोषणा की है। डीएम की ओर से जारी आदेश के तहत भीषण गर्मी के चलते बच्चों के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों और सभी विद्यालय प्रबंधनों को इस आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे इस दौरान बच्चों को तेज धूप में बाहर निकलने से बचाएं और उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।यह
अवकाश 21 मई से 23 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा। यह आदेश प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 10 तक के सभी छात्र-छात्राओं पर लागू होगा। यह आदेश मेरठ जिले के सभी बोर्ड (जैसे- यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई आदि) के विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


