डीएलएड परीक्षा: अंतिम दिन 412 रहे अनुपस्थित
Meerut News - बुधवार को डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा जनपद मेरठ के 12 परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में आयोजित की गयी।

बुधवार को डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा जनपद मेरठ के 12 परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में हुई। प्रथम पाली में हिंदी, द्वितीय में अंग्रेजी, तृतीय में शांति शिक्षा व सतत विकास विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान मनोज कुमार आर्य प्राचार्य डायट मेरठ ने सभी सेंटरों का निरीक्षण किया। परीक्षा के लिए गठित सचल दल के सदस्य दिनेश कुमार प्रवक्ता डायट मेरठ ने भी कई केंद्रों का निरीक्षण किया। तीनों पालियों की परीक्षा में प्रथम पाली में 5590 प्रशिक्षुओं में से 5455, द्वितीय में 5643 प्रशिक्षुओं में से 5493, तृतीय में 5585 प्रशिक्षुओं में से 5449 प्रशिक्षु उपस्थित हुए।
कुल 412 प्रशिक्षु अनुपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


