आबूलेन पर होगा फूड फेस्टिवल, पीएल शर्मा रोड देगा सेंट्रल मार्केट को टक्कर

By Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ

शहर के प्रमुख बाजारों में दीपावली मेलों की तैयारी शुरू हो गई है। आबूलेन पर फूड फेस्टिवल के साथ मेले का आयोजन होगा, जिसमें 50 स्टॉल होंगे। पीएल शर्मा रोड को भव्य तरीके से सजाया जाएगा। सांस्कृतिक...

आबूलेन पर होगा फूड फेस्टिवल, पीएल शर्मा रोड देगा सेंट्रल मार्केट को टक्कर

शहर के प्रमुख बाजारों में दीपावली मेलों के आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है। आबूलेन पर इस बार दीपावली मेले के साथ ही फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इसमें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों से विभिन्न व्यंजनों के 50 स्टॉल लगेंगे। दूसरी ओर, पीएल शर्मा रोड के व्यापारी बाजार को कुछ इस तरह से सजाएंगे जो सेंट्रल मार्केट की सजावट को टक्कर देगा। पीएल शर्मा रोड व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय गोयल गैलेक्सी ने बताया कि बाजार को दीपावली के मौके पर भव्य तरीके से सजाया जाएगा। बाजार बेहतर तरीके से सजाएंगे जो ग्राहकों को आकर्षित करेगा। दीपावली मेले में सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम भी होंगे।

आबूलेन व्यापार संघ के महामंत्री सरदार राजबीर सिंह ने बताया कि व्यापार संघ की ओर से बाजार में इस बार चार दिवसीय दीपावली मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें 18 और 19 अक्टूबर को फूड फेस्टिवल होगा, जिसमें दिल्ली और मुंबई समेत देश के विभिन्न शहरों से विभिन्न व्यंजनों के 50 स्टाल लगाए जाएंगे। 21 अक्टूबर तक दीपावली मेला चलेगा और बाजार रंगीन रोशनी से जगमग रहेगा। बाजार में राम दरबार की स्थापना की जाएगी। इधर, जागृति विहार व्यापार संघ के अध्यक्ष पवन ठेकेदार ने बताया कि बाजार को रंगीन रोशनी से सजाया जाएगा। इसके अलावा मोहनपुरी, सेंट्रल मार्केट, माधवपुरम, टीपी नगर मलियाना, सदर बाजार, बेगम पुल, कंकरखेड़ा, मोदीपुरम, गंगानगर, जेल चुंगी बाजारों में भी व्यापारिक संगठनों ने बाजारों को रोशनी से सजाने की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया है।

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख
Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।