Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsDiwali Cricket Tournament Held in Dahar Yoddha Champion Dahar Wins
डाहर ने रिठाली को हराकर जीती क्रिकेट ट्रॉफी

डाहर ने रिठाली को हराकर जीती क्रिकेट ट्रॉफी

संक्षेप: Meerut News - सरूरपुर के गांव डाहर में दीपावली के उपलक्ष्य में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ भाजपा युवा नेता लक्की सैनी ने किया। फाइनल में योद्धा चैंपियन डाहर ने रिठाली सुपर किंग को हराकर...

Thu, 23 Oct 2025 02:03 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

सरूरपुर। ब्लॉक सरूरपुर के गांव डाहर में दीपावली के उपलक्ष्य में क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। इसका बुधवार को विधिवत रूप से शुभारंभ भाजपा के युवा नेता लक्की सैनी ने किया। सेमीफाइनल के बाद फाइनल मुकाबला गांव डाहर व रिठाली के बीच हुआ जिसमें डाहर ने विजय पताका फहराते हुए जीत दर्ज की। बुधवार को गांव डाहर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान पहला सेमीफाइनल मुकाबला क्रिकेट क्लब व रिठाली सूपर किंग के बीच हुआ। इसमें रिठाली सूपर किंग ने जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल में योद्धा चैंपियन डाहर ने घोल्ला इलेवन डाहर को हराते हुए फाइनल में जगह बनाई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद फाइनल मुकाबला रिठाली सूपर किंग और योद्धा चैंपियन डाहर के बीच खेला गया। इसमें योद्धा चैंपियन डाहर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 132 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रिठाली सूपर किंग मात्र 94 रनों पर ही सिमट गई। इस पर योद्धा चैंपियन डाहर ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस दौरान मैच रेफरी सोहनपाल रहे। मुख्य अतिथि भाजपा युवा नेता लक्की सैनी ने कहा कि देहात क्षेत्र में इस तरह की प्रतियोगिताएं होने से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। इस दौरान संदीप कुमार, मोनू मास्टर, नावेद मिर्जा, कपिल कुमार, उदय आदि रहे।