ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठतहसील में दिव्यांगों के लिए लगा कैंप

तहसील में दिव्यांगों के लिए लगा कैंप

केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से दिव्यांगों को मोटरयुक्त ट्राई साइकिल वितरण के लिए बुधवार को सदर तहसील में कैंप लगाया गया। इस कैंप में लगभग ढाई सौ दिव्यांगों का चयन किया गया, जिन्हें फरवरी में...

तहसील में दिव्यांगों के लिए लगा कैंप
हिन्दुस्तान टीम,मेरठThu, 10 Jan 2019 01:39 AM
ऐप पर पढ़ें

केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से दिव्यांगों को मोटरयुक्त ट्राई साइकिल वितरण के लिए बुधवार को सदर तहसील में कैंप लगाया गया। इस कैंप में लगभग ढाई सौ दिव्यांगों का चयन किया गया, जिन्हें फरवरी में ट्राईसाइकिल वितरित किये जाएंगे।

सदर तहसील में बुधवार को जिला दिव्यांग जन विभाग और प्रशासन की की ओर से विशेष शिविर का आयोजन किया गया। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में दिव्यांगों का पंजीकरण और चिन्हांकन का काम हुआ। सांसद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार दिव्यांग जनों के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है। शिविर में लगभग ढाई सौ दिव्यांगों का चयनन हुआ। सभी को अगले महीने विशेष शिविर में ट्राईसाइकिल वितरित किये जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें