मेरठ में आस्था का महासंगम: 1 अप्रैल से गूंजेगी भगवान शिव की महिमा
-आईआईटी पासआउट डा.सर्वेश्वर करेंगे कथा मेरठ, मुख्य संवाददाता प्रदेश की ऐतिहासिक धरती मेरठ में आस्था,

प्रदेश की ऐतिहासिक धरती मेरठ में आस्था, अध्यात्म और संस्कृति का एक अनूठा संगम होने जा रहा है। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आगामी एक अप्रैल से सात अप्रैल 2026 तक सात दिवसीय भव्य 'भगवान शिव कथा' का आयोजन किया जा रहा है। यह आध्यात्मिक महोत्सव गढ़ रोड स्थित बुद्धा गार्डन में प्रतिदिन शाम-4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक आयोजित होगा।कलश यात्रा से होगा भव्य आगाज़इस महाआयोजन की शुरुआत 31 मार्च को सुबह 8:30 बजे नई सड़क स्थित भोलेश्वर शिव मंदिर से एक विशाल कलश-यात्रा के साथ होगी। यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कथा स्थल तक पहुंचेगी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होकर पूरे शहर को शिवमयी बनाएंगे।वैज्ञानिक
दृष्टिकोण और आध्यात्म का मेलइस कथा के मुख्य वक्ता विश्व-विख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता डा.सर्वेश्वर होंगे। विशेष बात यह है कि डा.सर्वेश्वर ने आईआईटी दिल्ली से बायो-ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में पीएचडी की है। संस्थान के संस्थापक दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज के शिष्य डा.सर्वेश्वर अपने ओजस्वी प्रवचनों और वैज्ञानिक तर्कों के साथ शिव भक्ति के गूढ़ रहस्यों को भक्तों के समक्ष रखेंगे।'कामधेनु' प्रकल्प को समर्पित है आयोजनसंस्थान के प्रतिनिधि स्वामी नरेशानंद ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि यह कथा संस्थान के सामाजिक प्रकल्प 'कामधेनु' को समर्पित है। इसका मुख्य उद्देश्य देशी गायों का संरक्षण और संवर्धन, भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति जन-जागरूकता, गौ-सेवा के माध्यम से राष्ट्र कल्याण का संदेश देना है।भक्ति संगीत और दिव्य अनुभवकार्यक्रम के दौरान संस्थान के संत समाज द्वारा प्रस्तुत शिव भजनों और दिव्य कीर्तन से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय रहेगा। मेरठ शाखा की संयोजिका साध्वी सुश्री आर्या भारती ने बताया कि यह आयोजन शहर में पहली बार इतने विशाल स्तर पर किया जा रहा है, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं और गणमान्य अतिथियों के शामिल होने की संभावना है।
लेखक के बारे में
Rakesh Priyadarshiशॉर्ट बायो :
राकेश प्रियदर्शी पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में सेना और कैंट बोर्ड बीट को देख रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
राकेश प्रियदर्शी मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में पश्चिम उत्तर प्रदेश, मेरठ में सेना और कैंट बोर्ड टीम की लीड करते हैं। 2008 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया में कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
कॅरियर का सफर
राकेश प्रियदर्शी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2000 में हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख अखबार से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2007 से 2008 तक दैनिक जागरण में डिजिटल के साथ काम किया। 2008 से हिन्दुस्तान में शुरुआत की। यहां उन्होंने सेना, कैंट बोर्ड की खबरों की विशेष कवरेज की।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीए (आनर्स) और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा होने के साथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। लगातार सेना, कैंट बोर्ड और राजनीति, प्रशासनिक खबरों को कवर कर रहे हैं। राजनीति, प्रशासन, सेना और कैंट बोर्ड बीट पर अच्छी पकड़ है।
विजन
सेना और कैंट बोर्ड के विषयों पर गहरी समझ है। उनका मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। इस लक्ष्य के साथ ही पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
मेरठ समेत वेस्ट यूपी की राजनीति पर अच्छी समझ
प्रशासनिक गतिविधियों पर अच्छी पकड़
सेना और कैंट बोर्ड की गतिविधियों की एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


