प्रेम मात्र से प्रकट होते हैं कण-कण में विराजमान शिव : डॉ. सर्वेश्वर

Apr 03, 2026 02:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - ‘प्रेम मात्र से प्रकट होते हैं कण-कण में विराजमान शिव’... कथावाचक डॉ. सर्वेश्वर ने शिव कथा में भगवान शिव के त्याग और सहनशीलता की प्रेरणा दी। उन्होंने समुद्र मंथन की कथा सुनाई और बताया कि सच्चा भक्त वही है जो समाज के कल्याण के लिए कार्य करे। कथा का समापन दिव्य आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

प्रेम मात्र से प्रकट होते हैं कण-कण में विराजमान शिव : डॉ. सर्वेश्वर

‘प्रेम मात्र से प्रकट होते हैं कण-कण में विराजमान शिव...’ कथावाचक डॉ. सर्वेश्वर द्वारा शिव कथा में दिव्य प्रवचनों से माहौल को शिवमय बना दिया। गढ़ रोड स्थित बुद्धा गार्डन में चल रही दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की सात दिवसीय श्री शिव कथा के दूसरे दिन भक्तों में श्रद्धा और उत्साह नजर आया। कथा के दूसरे दिन दिव्य गुरु आशुतोष महाराज के शिष्य एवं विश्व-विख्यात कथाव्यास डॉ. सर्वेश्वर ने समुद्र मंथन प्रसंग का वर्णन किया। बताया कि जब समुद्र मंथन से हलाहल विष निकला, तब संपूर्ण सृष्टि की रक्षा हेतु भगवान शिव ने उसे अपने कंठ में धारण कर लिया, जिससे उनका नाम ‘नीलकण्ठ’ पड़ा।

डॉ. सर्वेश्वर ने इस प्रसंग का गूढ़ अर्थ समझाते हुए कहा कि महादेव का नीलकण्ठ स्वरूप हमें त्याग, सहनशीलता और परोपकार की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि सच्चा शिव भक्त वही है जो अपने निजी स्वार्थों से ऊपर उठकर समाज और सृष्टि के कल्याण के लिए कार्य करे। ‘मैं’ से ‘हम’ की यात्रा ही वास्तविक अध्यात्म का मार्ग है, ‘शिव कण-कण में विराजमान हैं, जो प्रेम मात्र से प्रकट हो जाते हैं’।उन्होंने कहा कि आज बेज़ुबान पशु-पक्षियों पर भी अत्याचार किए जा रहे हैं। रोजाना हजारों जीवों की हत्या हो रही है, जबकि भगवान शिव ‘पशुपतिनाथ’ हैं, जो समस्त प्राणियों के स्वामी हैं। ऐसे में पशु हिंसा कर हम भगवान को प्रसन्न नहीं कर सकते। सच्चा भक्त वही है जो दूसरों के दुख को समझकर अपने स्वार्थों का त्याग करे। जीवन में सबसे श्रेष्ठ ‘आसन’ है आश्वासन, जो हम पीड़ितों को देते हैं; सबसे उत्तम ‘योग’ है सहयोग, जो हम सभी प्राणियों के प्रति करते हैं; और सबसे लंबी ‘श्वास’ है विश्वास, जो हम निराश लोगों को प्रदान करते हैं। आशुतोष महाराज के संगीतकार शिष्यों ने भगवान भोलेनाथ के भजनों की प्रस्तुति देकर सभी को सराबोर कर दिया। अंत में दिव्य आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ श्री शिव कथा का समापन हो गया।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।