छम छम बाजे पायल गोरी की, मंद-मंद बहे बयार...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - शास्त्री नगर के रामलीला मैदान में राधा नाम परिवार संस्था द्वारा दिव्य रासलीला महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में भक्तिमय भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालु नृत्य करते हुए भजनों का आनंद लिया। इस अवसर पर कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।

छम छम बाजे पायल गोरी की, मंद-मंद बहे बयार...

शास्त्री नगर पुराने के ब्लॉक स्थित रामलीला मैदान में राधा नाम परिवार संस्था द्वारा आयोजित दिव्य रासलीला महोत्सव के अंतर्गत रविवार को नौका विहार रासलीला महोत्सव का आयोजन किया। महोत्सव के दौरान प्रस्तुत किए गए भक्ति और रस से ओत प्रोत भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालु भजनों पर झूम उठे और भक्तिमय वातावरण में नृत्य कर आनंद लिया। विनोद बाबा महाराज के आशीर्वाद से और प्रिया शरण, गोकुल ठाकुर के सान्निध्य में संपन्न कराया जा रहा है। भजनों में आज यमुना के तीर सखियां, खेलन आई नौका विहार। कान्हा बने मल्लाह यहाँ पर, राधा रानी हैं सवार। छम छम बाजे पायल गोरी की, मंद-मंद बहे बयार।

पार करो री मोहे मोहन, नाव पुरानी मेरी। नाव चलावे नंद नंदन, मैं हूं चेरी तेरी। रास रचायो श्याम कन्हैया, ब्रज की कुंजन बीच। बांसुरी की धुन सुन सखियां, दौड़ीं आई खींच-खींच। नाचत राधा, नाचत मोहन, छाई प्रेम की बहार। जैसे भजनों ने पुरे वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। मौके पर पार्षद वीरेंद्र शर्मा, धीरज शर्मा, मनीष जैन, शोभित गुप्ता, राजेश राठी, अश्वनी शर्मा, सचिन, तुषार, पवन, आशु पंडित, लक्ष्य शर्मा मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।