बीकानेर वाला पर जिला पूर्ति विभाग का छापा, 13 कॉमर्शियल सिलेंडर जब्त

Apr 08, 2026 02:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - जिला पूर्ति विभाग की टीम ने मोदीपुरम स्थित बीकानेर वाला प्रतिष्ठान पर छापा मारा। यहां 13 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पाए गए, जिनका कोई वैध कनेक्शन नहीं था। डीएसओ ने गैस कंपनियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एरिया मैनेजर ने बताया कि सिलेंडर नकद भुगतान पर खरीदे गए थे।

बीकानेर वाला पर जिला पूर्ति विभाग का छापा, 13 कॉमर्शियल सिलेंडर जब्त

जिला पूर्ति विभाग की निगरानी टीम ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में मोदीपुरम स्थित मैसर्स बीकानेर वाला व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर छापा मारा। इस दौरान परिसर में 13 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर रखे पाए गए। प्रतिष्ठान के पास कॉमर्शियल सिलेंडर का कनेक्शन नहीं मिला। इसके चलते जिला पूर्ति अधिकारी ने आरोपी के खिलाफ गैस कंपनियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एआरओ सुनील कुमार ने बताया कि पकड़े गए 13 सिलेंडरों में 10 गैस सिलेंडर बीपीसीएल कंपनी के और तीन सिलेंडर एचपीसीएल कंपनी के हैं। बीपीसीएल के तीन कॉमर्शियल सिलेंडर पूर्णत: भरे हुए मिले। एचपीसीएल के एक सिलेंडर में 10 किलो और दूसरे सिलेंडर में 5 किलो एलपीजी भरी हुई मिली।

बीपीसीएल के सात सिलेंडर और एचपीसीएल का एक सिलेंडर खाली मिला। बीकानेर वाला के एरिया मैनेजर अमित कुमार ने बताया कि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर भारत गैस लावड़ से नकद भुगतान पर खरीदे गए हैं। उनके प्रतिष्ठान के नाम पर कोई भी कॉमर्शियल गैस कनेक्शन जारी नहीं है।जांच टीम ने पकड़े गए 13 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर को एरिया मैनेजर अमित कुमार की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखवा दिया है। डीएसओ विनय कुमार सिंह ने रिपोर्ट मिलने के बाद पकड़े गए गैस सिलेंडरों की कंपनी को दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए पत्र भेज दिया है। जांच के दौरान पूर्ति निरीक्षक अंकुश कुमार, विशेष कुमार मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।