Meerut News: योग प्रतियोगिता में इशिता और शिवांश बने चैंपियन

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: ‘खेलेगा इंडिया, जीतेगा इंडिया’ स्पोर्ट्स फाउंडेशन ने बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता आयोजित की। समूह योग वर्ग में कन्या गुरुकुल नारंगपुर प्रथम और ऋषि योगशाला द्वितीय रही। व्यक्तिगत वर्ग में इशिता और शिवांश ने चैंपियनशिप जीती। जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने विजेताओं को ट्रॉफी और प्रतिभागियों को पदक देकर सम्मानित किया। आयोजकों ने खेल भावना और आत्मबल बढ़ाने में योग के महत्व पर जोर दिया।

Meerut News: योग प्रतियोगिता में इशिता और शिवांश बने चैंपियन

Meerut News: ‘खेलेगा इंडिया, जीतेगा इंडिया’ स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सहायक विकास अधिकारी रामनरेश ने दीप प्रज्वलित कर किया। समूह योग वर्ग में कन्या गुरुकुल नारंगपुर ने प्रथम और ऋषि योगशाला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। व्यक्तिगत महिला वर्ग में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की इशिता और पुरुष वर्ग में द अध्ययन इंटरनेशनल स्कूल के शिवांश ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने विजेताओं को ट्रॉफी और प्रतिभागियों को पदक देकर सम्मानित किया। फाउंडेशन की संस्थापक निदेशक आचार्य रश्मि आर्या ने कहा कि खेल में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना है।

जीतने पर अहंकार और हारने पर निराशा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि योग से आत्मबल बढ़ता है और मजबूत आत्मबल से राष्ट्र सशक्त बनता है।इस अवसर पर फाउंडेशन के उपाध्यक्ष डॉ. गुलशन और मुख्य सचिव आचार्य अलका आर्या ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजन में उज्ज्वल खोकर और ऋचा आर्य का विशेष योगदान रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमेरठMeerut News: योग प्रतियोगिता में इशिता और शिवांश बने चैंपियन