Meerut News: कला उत्सव में बिखरे छात्र-छात्राओं की प्रतिभा के रंग

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज बेगमपुल रोड पर कला उत्सव प्रतियोगिता में 132 विद्यालयों के छात्रों ने 12 विधाओं में प्रतिभा दिखाई। कई छात्रों को विजेता घोषित किया गया। दीवान पब्लिक स्कूल को को-कुरिकुलर एजुकेशन श्रेणी में सर्टिफिकेट ऑफ अचीवमेंट से सम्मानित किया गया।

Meerut News: कला उत्सव में बिखरे छात्र-छात्राओं की प्रतिभा के रंग

Meerut News: पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज बेगमपुल रोड पर गुरुवार को हुई जनपद स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में जिले के 132 विद्यालयों के छात्रों ने 12 विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। शुभारंभ तहसीलदार रवि प्रजापति, पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज मेरठ प्रिंसीपल उपेंद्र सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज नानू की प्रिंसीपल रेनू सिंह और जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक भूपेंद्र सिंह ने किया।

प्रतिभागियों की उपलब्धियाँ

संगीत गायन एकल शास्त्रीय में डीएन इंटर कालेज के राघव राय प्रथम, संगीत गायन समूह लोकगीत में राजकीय हाई स्कूल चिंदौड़ी टप्पा की तनु, तानिया, चिंकी, दृष्टि की टीम विजेता बनीं। संगीत वादन एकल शास्त्रीय में श्रीमल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कालेज मटौर की वंशिका प्रथम, संगीत वादन ताल वाद्य एकल शास्त्रीय में डीएन इंटर कालेज के लकी हांडा विजेता बने। नृत्य एकल शास्त्रीय में जीआईसी मेरठ की आरोही दीक्षित प्रथम, नृत्य समूह लोक में आरजी गर्ल्स इंटर कॉलेज की सलोनी सिंह, अदिरा, रीना जोशी और दिया की टीम विजेता रही। नाट्य समूह शास्त्रीय में राजकीय हाईस्कूल चिंदौड़ी टप्पा के विनीत, वर्तिका, कार्तिक और अक्षत की टीम विजेता बनी। दृश्य कला एकल चित्रकला द्वि-आयामी में कनोहर लाल कृष्ण सहाय इंटर कालेज मेरठ के विशाल प्रथम, दृश्य कला एकल त्रि-आयामी में राजकीय हाईस्कूल सोलाना की गुनगुन विजेता बनीं। दृश्य कला समूह में एसएसडी गर्ल्स इंटर कालेज बुढ़ाना गेट की हुरैन और इलमा ने प्रथम रहीं। पारंपरिक कहानी वाचन समूह कला स्वरूप में राजकीय हाई स्कूल पीपली खेड़ा की तरन्नुम और वंशिका विजेता बनीं। दिशा दिनेश, कृपा शर्मा, डॉ.रीना गुप्ता आयुश्री गुप्ता एवं डॉ.इंदु कौशिक निर्णायक रहीं। तहसीलदार रवि प्रजापति ने विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। डॉ. पवित्रा चौधरी, सोनल शर्मा, शिल्पी वर्मा, अंशु चौधरी, आराधना भारद्वाज, कनक भारती, मोनल अग्रवाल, दीपिका, शैली, खुशबू, गुलिस्ता वसीम, कंचन, ताजिम अख्तर, आशीष शर्मा मौजूद रहे।

दीवान पब्लिक स्कूल की उपलब्धियाँ

सर्टिफिकेट ऑफ अचीवमेंट से पुरस्कृत हुआ दीवान पब्लिक स्कूल

दीवान

मेरठ। दीवान पब्लिक स्कूल को एजुकेशन टुडे द्वारा हुए नॉर्थ इंडिया स्कूल मेरिट अवार्ड 2026-27 में को-कुरिकुलर एजुकेशन उप्र राज्य श्रेणी में सर्टिफिकेट ऑफ अचीवमेंट से पुरस्कृत किया गया है। प्रिंसीपल वीके मिश्रा एवं समन्वयक संजय शर्मा ने समारोह में यह सर्टिफिकेट प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि यह सम्मान दीवान पब्लिक स्कूल की समृद्ध शैक्षिक विरासत, उत्कृष्ट परंपरा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है। निदेशक एचएम राउत ने कहा कि यह सम्मान विद्यालय के प्रत्येक सदस्य के सामूहिक समर्पण का परिणाम है। प्रिंसीपल वीके मिश्रा ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि पूरे दीवान परिवार की सामूहिक सफलता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦कला उत्सव प्रतियोगिता में कितने विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया?−
कला उत्सव प्रतियोगिता में जिले के 132 विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमेरठMeerut News: कला उत्सव में बिखरे छात्र-छात्राओं की प्रतिभा के रंग