Meerut News: कांवड़ यात्रा : डीएम-एसएसपी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण, लिया तैयारियों का जायजा

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां कर ली हैं। डीएम डॉ. वीके सिंह और एसएसपी अविनाश पांडेय ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। सुरक्षा, सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।

Meerut News: कांवड़ यात्रा : डीएम-एसएसपी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण, लिया तैयारियों का जायजा

Meerut News: कांवड़ यात्रा को सकुशल और सुव्यवस्थित संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मंगलवार को डीएम डॉ. वीके सिंह और एसएसपी अविनाश पांडेय ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही सम्बंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं तय समय के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम डॉ. वीके सिंह और एसएसपी अविनाश पांडेय ने सलावा, अटेरना पुल, दौराला पुल, नानू पुल, भलसोना, पूठखास, भोला की झाल, जानी पुल, सिवालखास पुल से बाबा भूरेशाह दरगाह तक पूरे कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया।

इस दौरान सड़क की मरम्मत, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, जल निकासी, पेयजल, शौचालय, साइनेज, स्ट्रीट लाइट, झाड़ियों की कटाई तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने गंगनहर में सुरक्षा के मद्देनजर गोताखोरों और मोटर बोट की तैनाती, विद्युत पोलों को पॉलीथीन से ढकने, ट्रांसफार्मरों को जाली से सुरक्षित करने, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, रूट डायवर्जन प्लान तथा संवेदनशील स्थलों के चिन्हांकन की समीक्षा भी की।डीएम डॉ. वीके सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर कार्यों की निगरानी करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डॉ. राम प्रसाद, एडीएमई सत्य प्रकाश सिंह, एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।