दिव्य और भव्य होगा ऐतिहासिक नौचंदी मेला
Meerut News - जिला प्रशासन ने ऐतिहासिक प्रांतीयकृत नौचंदी मेले की तैयारी शुरू कर दी है। सीडीओ नुपूर गोयल ने नौचंदी मैदान का निरीक्षण किया और विभिन्न कार्यों के लिए निर्देश दिए। उन्होंने मेले को भव्य और दिव्य बनाने के लिए सुझाव मांगे। मेले का उद्घाटन 15 मार्च को होगा।

जिला प्रशासन ने ऐतिहासिक प्रांतीयकृत नौचंदी मेले की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को मेले की नोडल अधिकारी एवं सीडीओ नुपूर गोयल ने नौचंदी मैदान का भ्रमण किया और कार्यदायी संस्था जिला पंचायत के एएमए को निर्धारित समय के अंदर मैदान की सफाई कराने, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने, पटेल मंडप की कमियों को दूर करने और दुकानों की स्थिति बेहतर बनाने के निर्देश दिए। सीडीओ ने नवचंडी मंदिर में मेला कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की और मेले का शानदार बनाने में सुझाव मांगे। सीडीओ नुपूर गोयल ने कहा कि प्रांतीयकृत नौचंदी मेला भव्य और दिव्य होगा। इसकी ऐतिहासिकता को बरकरार रखने और इसे यादगार बनाने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।
मेले का उद्घाटन 15 मार्च को किया जाएगा। सीडीओ ने नौचंदी मैदान के नक्शे का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नौचंदी मैदान में लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई के साथ रंगाई और पुताई समय से कराई जाए। मैदान में पड़े कूड़े और गोबर के ढेर को साफ कराया जाए। उद्घाटन से पहले सभी काम पूरे करा लिए जाएं। इस मौके पर एएमए विध्यांचल कुशवाहा, पुनीत कुमार, योगेंद्र कुमार, समाजसेवी सरबजीत कपूर, नरेंद्र राष्ट्रवादी शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


