ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठसांसद ने छात्राओं को बांटे स्मार्ट फोन

सांसद ने छात्राओं को बांटे स्मार्ट फोन

सांसद ने छात्राओं को बांटे स्मार्ट फोन

सांसद ने छात्राओं को बांटे स्मार्ट फोन
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 20 Nov 2023 02:38 PM
ऐप पर पढ़ें

राजकीय महिला महाविद्यालय में टैबलेट / स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल द्वारा छात्राओं को स्मार्टफोन का निशुल्क वितरण किया गया। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत महाविद्यालय प्राचार्या के निर्देशन में महाविद्यालय की कुल 39 स्नातक छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल व अन्य अतिथि गण द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व उनके सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गयाl प्रोफेसर राधेश्याम सिंह ने मंच संचालन करते हुए सांसद राजेंद्र अग्रवाल व अन्य अतिथिगण का स्वागत और आभार व्यक्त किया। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हुए टैबलेट स्मार्टफोन के माध्यम से तकनीकी सशक्तिकरण के साथ ही बौद्धिक क्षमता विकसित कर जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया l

पूर्व संयुक्त सचिव उच्च शिक्षा डॉक्टर अश्विनी कुमार ने छात्राओं को स्मार्टफोन के सकारात्मक उपयोग पर जोर देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। अंशु सिंह ने प्राचार्य प्रोफेसर रेखा रानी तिवारी का जीवन परिचय, शैक्षणिक व प्रशासनिक उपलब्धियां से अतिथिगण और छात्राओं को अवगत कराया। नीलम सिंह संयोजक स्मार्ट स्मार्टफोन वितरण समिति ने वितरण समिति सदस्य डॉक्टर सुरभि सिंघल, डॉ मोहित मलिक, डॉ विजय वीर, डॉक्टर अशोक कुमार का मोबाइल वितरण में सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया lकार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक पोसवाल जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी, सतीश त्यागी, फिरेराम धंतला,संजय प्रजापति, बिजेंद्र त्यागी,सुरेश पांची राजकुमार त्यागी, रामकुमार शर्मा रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें