घर में घुसकर परिवार पर हमला, कई घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - अलीपुर गांव में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ, जिसमें एक पक्ष ने घर में घुसकर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला किया। आरोपियों ने पीड़ितों को गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे चार लोग घायल हो गए। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

घर में घुसकर परिवार पर हमला, कई घायल

अलीपुर गांव में रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने गांव के ही कुछ लोगों पर घर में घुसकर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। सुशील पुत्र चरणदास ने तहरीर देते हुए बताया कि गांव के एक व्यक्ति पर उसके करीब तीन लाख रुपये बकाया हैं। आरोप है कि 19 मई की सुबह जब उसने अपने रुपये मांगे तो शिवकुमार और उसके भाइयों सोनू व अंकित ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि उसी दिन दोपहर बाद आरोपी पक्ष के लोग धारदार हथियार और लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए।

वहां मौजूद नितिन, विवेक, उमेश और रीतू के साथ मारपीट की गई। हमले में चारों घायल हो गए, जबकि उमेश बेहोश हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।पीड़ित ने बताया कि घायलों के उपचार में व्यस्त होने के कारण वह तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सका। अब उसने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।