अंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा निकालने को गहराया विवाद

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - मवाना क्षेत्र में 14 अप्रैल को निकलने वाली डॉ. भीमराव अंबेडकर शोभायात्रा को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। प्रशासन ने दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने के प्रयास किए, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका। एसडीएम संतोष कुमार ने सभी से शांति और सौहार्द के साथ यात्रा निकालने की अपील की है।

अंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा निकालने को गहराया विवाद

मवाना क्षेत्र में 14 अप्रैल को निकलने वाली डॉ. भीमराव अंबेडकर शोभायात्रा को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। प्रशासन द्वारा दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने के प्रयास किए गए, लेकिन गुरुवार देर रात तक बैठक के बावजूद कोई ठोस निर्णय नहीं निकल सका। मवाना में निकलने वाली डॉ. भीमराव अंबेडकर शोभायात्रा इस बार दो गुटों में बंटती नजर आ रही है। गुरुवार को मवाना थाने में एसडीएम संतोष कुमार और क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जो देर रात करीब 9 बजे तक चली। बैठक में दोनों पक्षों के पदाधिकारी और समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

एक पक्ष की ओर से अध्यक्ष जयचंद फौजी, जबकि दूसरे पक्ष से अध्यक्ष आदेश वर्मा एवं पूर्व अध्यक्ष सुनीत कुमार उर्फ काकी सहित कई लोग शामिल हुए।दोनों पक्षों ने अधिकारियों के सामने अपनी-अपनी दलीलें रखीं, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शोभायात्रा केवल एक ही परमिशन पर निकाली जाएगी। एसडीएम संतोष कुमार ने सभी से शांति और सौहार्द के साथ यात्रा निकालने की अपील की।हालांकि, देर रात तक चले समझाइश के प्रयासों के बावजूद दोनों पक्ष एक साथ शोभायात्रा निकालने को तैयार नहीं हुए। इस संबंध में एसडीएम का कहना है कि दोनों पक्षों से लगातार वार्ता की जा रही है और प्रशासन का प्रयास है कि अंबेडकर जयंती की शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाए। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निपटने के लिए सतर्क है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।