दिव्यांगों ने बढ़ाया ज़ैनब खातून का हौसला
मेरठ। विकलांग अधिकार एवं उत्थान समूह की ओर से पैरा पावरलिफ्टिंग में रजत पदक...

मेरठ। विकलांग अधिकार एवं उत्थान समूह की ओर से पैरा पावरलिफ्टिंग में रजत पदक जीतकर लौटी ज़ैनब खातून का स्वागत किया गया। चीन में हुए खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली ज़ैनब खातून का दिव्यांगों ने हौसला बढ़ाया। समूह अध्यक्ष एम. बिलाल मंसूरी की ओर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नफीस अहमद एवं संचालन मिन्हाज़ुदीन ने किया। मुख्य अतिथि मवाना ईओ राजीव कुमार रहे। उन्होंने ज़ैनब ख़ातून को शील्ड देकर समनित किया। सभी विकलांगो ने ज़ैनब खा़तून का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान ज़ैनब ने अपने संघर्ष की कहानी बताते हुए कहा कि मैने अपने गांव में भी नहीं बताया था कि मैं खेल में हूं। एशियन स्तर पर सिल्वर मेडल देखकर सभी हैरत में हैं। यदि लड़कियां आगे बढ़ना चाहती है तो उनको आगे बढ़ते रहना चाहिए। अब मेरा अगला निशाना वर्ल्ड लेवल पर खेलने का है। इस दौरान इमरान, मनव्वर, नफीस, नफीस गाड़ा, अख्तर, अनिकेत षर्मा, विनोद, इकराम, गजंफ्फर, मोहम्मद आदिल, साजिद, कामिल, समीर, फरजाना, गुलफसा, साजिया, मोहम्मद उस्मान, हिलाल, रिहान, रियाजुदीन मलिक, जोगिंदर रहे।
