Meerut News: मेरठ: जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक और ब्लॉक प्रमुख को जान से मारने की धमकी

हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News: -व्हाट्सऐप कॉल पर दी गई धमकी, बहसूमा थाने में दर्ज हुआ मुकदमा दर्ज मेरठ/बहसूमा प्रदेश

मेरठ: जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक और ब्लॉक प्रमुख को जान से मारने की धमकी
मेरठ: जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक और ब्लॉक प्रमुख को जान से मारने की धमकी

Meerut News: प्रदेश सरकार के जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक और हस्तिनापुर के ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल को फोन पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

धमकी की घटना का विवरण

​हस्तिनापुर क्षेत्र के ग्राम रानी नगला निवासी ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल ने बहसूमा थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 29 सितंबर 2026 को वह मंत्री दिनेश खटीक के साथ सहारनपुर जिले के सरसावा में उनकी बहन के यहां गए हुए थे। ​आरोप है कि देर रात करीब एक से दो बजे के बीच मंत्री दिनेश खटीक के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आई। कॉल रिसीव करने पर कॉलर ने मंत्री के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

ब्लॉक प्रमुख को भी मिली धमकी

​ब्लॉक प्रमुख के साथ भी की अभद्रता

​तहरीर के मुताबिक, इसके बाद मंत्री दिनेश खटीक ने फोन ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल को दे दिया। आरोप है कि जब ब्लॉक प्रमुख ने फोन पर बात की तो संबंधित व्यक्ति ने उनके साथ भी गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए फोन काट दिया। ​घटना के बाद जब ब्लॉक प्रमुख ने ट्रू-कॉलर पर उस नंबर की जांच की, तो वह नंबर अनस पुत्र इमामुद्दीन (निवासी: गणेशपुर, थाना हस्तिनापुर, मेरठ) के नाम से प्रदर्शित हुआ।

बहसूमा पहुंचने पर दोबारा धमकी

​बहसूमा पहुंचते ही दोबारा दी धमकी

​ब्लॉक प्रमुख ने पुलिस को बताया कि सहारनपुर से लौटते वक्त जब वे लोग बहसूमा पहुंचे, तो उसी आरोपी ने दोबारा फोन कर के गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दोहराई। इसके बाद वे तुरंत बहसूमा थाने पहुंचे और लिखित तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस की कार्रवाई

​पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

​मामले की गंभीरता को देखते हुए बहसूमा थाना अध्यक्ष रविंद्र पवार ने बताया कि आरोपी अनस पुत्र इमामुद्दीन के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦मंत्री दिनेश खटीक और नितिन पोसवाल को किस तरह धमकी दी गई?−
तहरीर के मुताबिक, मंत्री दिनेश खटीक के मोबाइल पर व्हाट्सऐप कॉल आई। कॉलर ने मंत्री और बाद में नितिन पोसवाल के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमेरठMeerut News: मेरठ: जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक और ब्लॉक प्रमुख को जान से मारने की धमकी