डीआईजी पीटीएस पूनम सिंह ने लिया चार्ज, महिला पुलिसकर्मियों से की बात
Meerut News - मेरठ स्थित पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में डीआईजी पूनम सिंह ने चार्ज लिया। उन्होंने महिला सिपाहियों से बातचीत की और हॉस्टल, मैस का निरीक्षण किया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने भी औचक निरीक्षण किया और...

मेरठ स्थित कोतवाल धनसिंह गुर्जर पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में डीआईजी पूनम सिंह ने गुरुवार शाम करीब पांच बजे चार्ज ले लिया। एक दिन पहले ही डीआईजी सत्येंद्र कुमार का ट्रांसफर कर दिया गया था और इनकी जगह पूनम सिंह को मेरठ भेजा गया है। चार्ज लेने के साथ ही डीआईजी पूनम सिंह ने पूरे परिसर में निरीक्षण किया और प्रशिक्षण के लिए आई महिला सिपाहियों से बातचीत की। इनके हॉस्टल और मैस को लेकर भी निरीक्षण किया। कुछ दिशा निर्देश भी दिए। दूसरी ओर, मेरठ एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने भी पुलिस लाइन के रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र पर औचक निरीक्षण किया और सिपाहियों के साथ खाना खाया।
गोरखपुर पीटीएस से शुरू हुए विवाद के बाद पूरे प्रदेश के सभी पीटीएस में व्यवस्था बनाने का आदेश दिया गया है। साथ ही ट्रेनिंग करने वाले रंगरूटों से बातचीत कर समस्याएं सुनने को भी कहा गया है। कुछ अफसरों पर कार्रवाई की गई और कुछ जगहों पर तबादले किए गए। वहीं, मेरठ में तैनात डीआईजी सतेंद्र कुमार को ट्रांसफर कर दिया गया और इनकी जगह पर डीआईजी पूनम सिंह को चार्ज दिया गया। गुरुवार शाम करीब पांच बजे डीआईजी पूनम सिंह ने पीटीएस में चार्ज लिया। इस दौरान उन्होंने रजिस्टर में एंट्री की और तमाम साथी पुलिसकर्मियों का परिचय लिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों की मैस में पहुंच गई। रसोई का निरीक्षण किया और रात के लिए तैयार हो रहे खाने की गुणवत्ता की जांच की। महिला सिपाहियों से भी परिसर में बातचीत की। ट्रेनिंग सेंटर की क्लासरूम में भी निरीक्षण किया। कुछ बिंदुओं पर सुधार के लिए निर्देश दिए गए हैं। ------------------------------------- पीटीएस में ये है व्यवस्था ट्रेनिंग क्षमता - 1600 वर्तमान में महिला सिपाही - 1513 हॉस्टल - 08 क्लासरूम - 25 महिला वार्डन - प्रत्येक हॉस्टल में एक-एक अन्य आवासीय क्षेत्र - तीन नई बिल्डिंग ------------------------------------- एसएसपी भी प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे, सिपाहियों के साथ खाना खाया एसएसपी मेरठ डॉ. विपिन ताडा भी पुलिस लाइन के रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र पर औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। रिक्रूट सिपाहियों की उपस्थिति, अनुशासन, प्रशिक्षण की गुणवत्ता आदि का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद एसएसपी ने रिक्रूट आरक्षियों के साथ भोजन किया। आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव के साथ कार्य करने के लिए कहा। प्रशिक्षण केंद्र में मैस, छात्रावास एवं शौचालय का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, पौष्टिक भोजन एवं समुचित व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने के लिए आदेश दिए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




