ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठलखवीर सिंह लक्खा के भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु

लखवीर सिंह लक्खा के भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु

शरद पूर्णिमा की रात बुधवार को जानी में हुए विशाल भगवती जागरण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देर रात भजन सम्राट लखबीर सिंह लक्खा की एक झलक...

लखवीर सिंह लक्खा के भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु
हिन्दुस्तान टीम,मेरठFri, 22 Oct 2021 03:06 AM
ऐप पर पढ़ें

सरूरपुर। संवाददाता

शरद पूर्णिमा की रात बुधवार को जानी में हुए विशाल भगवती जागरण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देर रात भजन सम्राट लखबीर सिंह लक्खा की एक झलक पाने को लोग बेताब हो गए।

विशाल भगवती जागरण में लखबीर सिंह लक्खा ने प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, मां वेदों ने जो तेरी महिमा कही है, मैया का चोला है रंगला, वो है जग में है बेमिसाल सखी, श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में गाकर श्रद्धालुओं को खूब झुमाया। लोगों ने माई के दरबार में ताली बजाई। लखवीर सिंह ने अमृत की बरसे बदरिया गाया तो सभी झूम उठे। हिसार से आए दादा श्री कालापीर मठ के महंत योगी शुक्राइनाथ महाराज ने मां जगदम्बा को छतर चढ़ाया जबकि क्षेत्र के मुस्लिम समाज के लोगों ने सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिशाल पेश करते हुए 51 किलोग्राम की फूलों की माला समर्पित की। वहीं, मुंबई और वृंदावन से आई राधा कृष्ण, कृष्ण सुदामा, महिषासुर मर्दन और मां काली की झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहा। आयोजक आयोजक अमित जानी ने सभी का आभार जताया।

भावुक हुए अमित जानी

अमित जानी जागरण में आए लोगों को संबोधित करते हुए अचानक भावुक हो गए। उन्होंने बुजुर्ग महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि 2014 में मेरी मां का देहांत हो गया था, तब से मैं बिना मां के अकेला महसूस करता हूं। इस पर कई महिलाएं मंच पर आ गईं और सिर पर हाथ फिराकर खूब आशीर्वाद दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें